फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Platelets are decreasing in viral fever patients in Firozabad

Firozabad News: लोगों को चपेट में ले रहा वायरल बुखार, घट रही प्लेटलेट्स; ब्लड बैंक में बढ़ी डिमांड

Mon, 26 Aug 2024 06:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 06:00 PM IST
सार

सुहागनगरी में वायरल बुखार लोगों को चपेट में ले रहा है। लोगों की प्लेटलेट्स घट रही हैं। ब्लड बैंक में डिमांड बढ़ी है। 

विज्ञापन
Platelets are decreasing in viral fever patients in Firozabad
मेडिकल कॉलेज के एक वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मौसम में हो रहे बदलाव और उमस भरी गर्मी से बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। इन मरीजों की चिकित्सक ब्लड जांच करवा रहे हैं। तेज बुखार से प्लेटलेट्स भी कम हो रही हैं। ज्यादा कम प्लेटलेट्स होने पर चिकित्सक मरीज को प्लेटलेट्स चढ़ा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज और प्रावइेट ब्लड बैंकों से करीब 50 यूनिट प्लेटलेट्स प्रतिदिन जा रही हैं।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के वार्ड फुल चल रहे हैं। इमरजेंसी में भी गंभीरवस्था में मरीज पहुंच रहे हैं। सरकारी अस्पतालों की अपेक्षा प्राइवेट अस्पतालों में कई गुना अधिक मरीज भर्ती हो रहे हैं। बुखार पीड़ितों को तीन दिन बाद भी बुखार न उतरने पर चिकित्सक मरीजों की ब्लड जांच कराने की सलाह दे रहे हैं। 

विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि वायरल बुखार की चपेट में आने वाले मरीजों की प्लेटलेट्स गिरने के मामले अधिक आ रहे हैं। 70 हजार से कम प्लेटलेट्स होने पर मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही हैं। 
 

वहीं, ज्यादा प्लेटलेट्स कम होने पर अलग से प्लेटलेट्स चढ़ाई जा रही है। तीमारदार मरीज के लिए ब्लड बैंक से प्लेटलेट्स का इंतजाम कर रहे हैं। सोशल मीडिया ग्रुप पर प्लेटलेट्स के लिए डिमांड आना शुरु कर दी है। इसमें रक्तदाता भी प्लेटलेट्स दान करने के लिए ब्लड बैंकों में पहुंच रहे हैं।
 
विज्ञापन

चिकित्सक ने बताया कि नियमित अंतराल पर बुखार आना, ठंड लगने के साथ बुखार आना, जोड़ों के पास तेज दर्द होना, चेहरे पर सूजन और उल्टी होना आदि पर घबराने की जगह अस्पताल पहुंच पंजीकृत चिकित्सक से जांच करवाने के बाद दवा का सेवन करें।
 

कीवी और नारियल पानी की बढ़ी डिमांड

प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए खाद्य आयटमों की डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में लोग नारियल पानी को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा कीवी फल भी पसंद आ रहे हैं। नारियल पानी 60 रुपये से 70 रुपये में बिक रहा है। वहीं, कीवी 40 से 45 रुपये प्रति फीस के हिसाब से बिक रही है।

मौसम में हो रहे बदलाव से वायरल बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। संबंधित की ब्लड जांच आदि भी कराई जा रही है। ब्लड जांच में मरीजों की प्लेटलेट्स भी कम मिल रही हैं। मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। -डॉ. नवीन जैन, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed