फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Plastic waste and medical best burning in dense population

घनी आबादी में जल रहा प्लास्टिक कचरा और मेडीकल बेस्ट

Thu, 24 Jun 2021 07:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Plastic waste and medical best burning in dense population
जलेसर रोड स्थित खत्ताघर पर जलता हुआ प्लास्टिक कचरा - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नगर निगम इलाके में धड़ल्ले से पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी हो रही हैं। बृहस्पतिवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) के अफसरों के औचक निरीक्षण के घनी आबादी में कूड़ा जलाने, हॉस्पिटल से निकलने वाले बायो मेडिकल को खाली प्लांट में फेंकने व जलाने की स्थिति मिली। थाना रामगढ़ के लालपुर में बड़े कड़ाहों में चर्बी खौलते मिली। इस क्षेत्र में कई जगह मृत पशुओं के अवशेष खुले में पड़े मिले। पीसीबी ने इस मामले में संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई के लिये नगर निगम को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

निरीक्षण पीसीबी की टीम को जलेसर रोड स्थित खत्ताघर पर भारी मात्रा में कूड़ा जलते मिला। नगर निगम द्वारा गठित प्रवर्तन दल के राजेश कुमार भी इस दौरान मौजूद रहे। लेकिन कूड़ा जलाने का आरोपी कबाड़ी मौके से भाग गया। निरीक्षण में हाईवे से सटे यूनिटी हॉस्पिटल के समीप एक खाली प्लांट में कूड़ा कचरा में आग लगी मिली। कूड़ा के साथ बायो मेडिकल बेस्ट जलाने की आशंका टीम ने व्यक्त की है। इस दौरान प्रवर्तन दल के सदस्य मौके से चले गये। निरीक्षण में टीम को थाना रामगढ क्षेत्रांर्गत लालपुर पहुंची में एक खाली प्लाट में बड़े-बड़े कडाहों में चर्बी खौलते मिली। टीम को देख मौजूद लोग यहां से भाग हो गये।
विज्ञापन

खाली प्लाटों में पड़े थे मृत पशुओं के अवशेष
लालपुर के समीप पीसीबी को कई खाली प्लाटों में मृत जानवरों के अवशेष पड़े मिले। जबकि एनजीटी की गाइड लाइन में मृत पशुओं के अवशेष का उचित निस्तारण किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में पर्यावरणीय नियमों के अनुपालन की हकीकत परखने को विभागीय टीम ने कई जगहों पर औचक निरीक्षण किया है। कुछ जगहों पर गंभीर खामियां मिली हैं। रिपोर्ट संकलित कर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई के लिये नगर निगम को पत्र जारी कर रहे हैं।

डॉ मनोज कुमार - क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
अपर आयुक्त की सूचना पर मैंने क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक जितेंद्र कुमार को पीसीबी अफसरों से बात करने कहा है। निरीक्षण के दौरान किस तरह की खामियां मिली ंहैं और क्या कार्रवाई हुई इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।
दलवीर सिंह - जेडएसओ नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed