फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Plans to promote cycling tour open cycle

योजनाओं के प्रचार को साइकिल यात्रा का आगाज साइकिल 

Sun, 01 May 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 01 May 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Plans to promote cycling tour open cycle
साइकिल रैली का शुभारंभ करते एमएलसी डा.दिलीप यादव
सपा सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार और संगठन में सक्रियता लाने के लिए रविवार को साइकिल यात्रा का आगाज किया गया। जिले की पांचों विधान सभा क्षेत्रों में यात्रा निकाली गई। अलग-अलग स्थानों पर प्रभारियों ने कमान संभाली। सपा के फ्रंटल संगठन जोश से लबरेज नजर आए। फीरोजाबाद शहर के साथ ही शिकोहाबाद, जसराना, नारखी, सिरसागंज, एका, फरिहा, खैरगढ़, टूंडला समेत कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। 
विज्ञापन

 साइकिल यात्रा का शुभारंभ सुभाष तिराहे पर सपा जिलाध्यक्ष एमएलसी डा. दिलीप यादव ने किया। उन्होंने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा सुभाष तिराहे से गांधी पार्क, सेंट्रल चौराहा, गंज मोहल्ला, डाकखाना चौराहा, रामलीला चौराहा, दुर्गानगर, शीतल खां, सर्कुलर रोड, दुली मोहल्ला, जलेसर रोड, आर्य नगर होते हुए गांधी पार्क पहुंची। यहां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल ने कहा कि सपा गरीब, किसान, नौजवान, दलित, अल्पसंख्यकों के विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है। शिकोहाबाद विधायक ओमप्रकाश वर्मा,  महानगर अध्यक्ष हाशिम मंसूरी, हनीफ खाकसार, राजकुमार राठौर, बंटू कठेरिया, रामप्रताप गुर्जर, कैलाश यादव, राकेश प्रजापति, सत्येंद्र यादव, रिजवान मंसूरी, वाहिद मंसूरी, मो. इरशाद, आरिफ  सिकंदर, हनीफ, साबिर मंसूरी, संजू यादव, पप्पू यादव, सुशील गुरू, रघुराज सविता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


गांव-गांव दौड़ी साइकिल, गिनाई मुख्य उपलब्धियां 
एका (ब्यूरो)। एका ब्लाक क्षेत्र में जिला पंचायत के वार्ड नौ में सपा विधायक रामवीर यादव की पत्नी मीरा यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। साइकिलों पर सपा की झंडी एवं उपलब्धियों को गिनाते हुए कार्यकर्ता चल रहे थे। एका ब्लाक के कई गांव-गांव में जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई। इस दौरान राजेंद्र सिंह यादव, संतोष शर्मा एडवोकेट, वेद प्रकाश मिश्रा, दलवीर सिंह यादव, रवीश यादव, मोहन सिंह शास्त्री, सत्य प्रकाश सिंह, शैलेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed