फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Plan to kill Guru to grab the throne, gave betel nut for 10 lakhs

Firozabad News: गद्दी हथियाने को बनाई गुरु की हत्या की योजना, 10 लाख में दी सुपारी

Wed, 30 Oct 2024 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 30 Oct 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Plan to kill Guru to grab the throne, gave betel nut for 10 lakhs
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में मालिकाना हक पाने के लालच में किन्नर चेला ने अपने गुरु की हत्या कराने की योजना ही बना डाली। 10 लाख रुपये में एक युवक को सुपारी भी दे दी थी। आरोपियों ने दिवाली पर हत्या करने की साजिश रची थी। मामले में मंगलवार की रात झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद पुलिस ने तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की। किन्नर चेला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। थाना रामगढ़ क्षेत्र में तारिक, नदीम, राशिद उर्फ राजा ने मम्पी से बिना किसी बात के झगड़ना शुरू कर दिया था। इसके बाद सभी ने एकत्रित होकर मम्पी पर हमला बोल दिया। गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपियों के मोबाइल चेक करने पर जानकारी हुई कि आरोपियों ने पीड़िता की हत्या कराने की योजना बनाई है। थाना प्रभारी उदयवीर मलिक ने अधिकारियों को जानकारी देने के बाद दबिश देकर अब्बास नगर निवासी तारिक, हसमत नगर निवासी नदीम, पिंकी किन्नर को नगला गुलरिया से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

---
पटाखों की आवाज में दब जाती चीख
सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि पूछताछ के दौरान नदीम ने बताया कि मम्पी की दिवाली के दिन हत्या करने के लिए पीड़िता की शिष्या पिंकी किन्नर तथा शब्बो किन्नर ने 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। इसमें से 42 हजार रुपये तत्काल दे दिए गए थे। दिवाली के दिन पटाखों की आवाज में हत्या करके, हत्या का आरोप अन्य लोगों पर लगाकर हंगामा करने तथा शहर में खौफ पैदा करने का था।
विज्ञापन



थाना रामगढ़ क्षेत्र में हत्या कराने के लिए 10 लाख की सुपारी देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एडवांस के 42 हजार रुपये नकद, चाकू बरामद किया है। वहीं शब्बो किन्नर उर्फ साबिर, राशिद उर्फ राजा, कल्लू, तारा सलीम की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई हैं। जो लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रविशंकर प्रसाद, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed