{"_id":"5d6ab7c48ebc3e013371adec","slug":"pits-firozabad-news-agr4035392118","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढों में तब्दील हो गए मार्ग, राह चलना हुआ दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढों में तब्दील हो गए मार्ग, राह चलना हुआ दुश्वार
विज्ञापन
जलेसर रोड मुख्य मार्ग पर जगह जगह गढ्ढे ही गढ्ढे
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। दो सिंतबर से धार्मिक आयोजनों की शुरुआत हो जाएगी। लेकिन शहर की प्रमुख सड़कों की हालत इतनी खराब है कि उन पर पैदल चलना भी मुश्किल है। जेड़ाझाल की लाइन डालने के लिए जलनिगम की खोदी गई सड़कों की दोबारा मरम्मत के नाम पर केवल पेचवर्क किया गया। पिछले दिनों में हुई बारिश में फिर से गड्ढे हो गए। गणेश उत्सव, महापर्व पर्यूषण के साथ-साथ मोहर्रम माह शुरू हो रहा है। ऐसे में यह गड्ढे मुसीबत बनेंगे।
सेंट्रल चौराहे से क्लब चौराहे तक सड़क का निर्माण वर्ष 2013 में हुआ था। वर्ष 2017 तक यह सड़क ठीक थी। वर्ष 2018 में गंगाजल की सप्लाई के लिए खोदी गई यह सड़क अब गड्ढों में बदल गई है। जिसको लेकर राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रीय दुकानदार नीरज वार्ष्णेय कहते हैं इस रोड से गणेशजी की शोभायात्रा निकलती है तो काफी संख्या में श्रद्धालु मां राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर में दर्शन को जाते हैं।
दुली चौराहे से राजेंद्र विश्राम गृह होते हुए बड़े हनुमान मंदिर और मां राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर को जाने वाले हनुमान रोड गड्ढों में तब्दील हो गया। क्षेत्रीय दुकानदार विशाल जैन, मुकेश कुमार, प्रदीप कुमार के साथ क्षेत्रीय निवासी भी सड़क की खस्ता हाल से काफी आहत हैं।
विज्ञापन
जेड़ाझाल की पाइप लाइन डालने में डाकघर चौराहे से दुली चौराहे जाने वाला मार्ग खोद डाला। जलनिगम ने जिस तरीके से सड़क का निर्माण कराया उसका हाल ये है कि अब सड़क उखड़ चुकी है। डामर के नीचे दबी लाल गिट्टी भी बाहर आने लगी है। कोटला चुंगी से बंबा चौराहे की ओर जाने वाले कोटला मार्ग पर कभी वाहन जहां फर्राटे भरा करते थे। वह मार्ग अब गड्ढों में तब्दील हो चुका है। पाइप लाइन डालनेे के लिए खोदी गई सड़क का निर्माण अभी तक नहीं हुआ। चैंबर भी खुले पड़े है। यह मार्ग कोटला चुंगी चौराहे से लेकर कोटला रोड पुलिस चौकी तक खराब है।
क्लब चौराहे से एसपी सिटी आफिस की ओर जाने वाले और जिला अस्पताल से क्लब चौराहे की ओर आने वाले सर्विस रोड की हालत भी काफी खराब है। स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक के आसपास तो काफी गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। जबकि पाइप लाइन डलवाने के बाद जलनिगम इस मार्ग को बनवा चुका है।
राकेश कुमार, अधिशासी अभियंता जलनिगम