फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pistol-cartridge found in the bag of a train passenger in Kalindi Express

Firozabad News: कालिंदी एक्सप्रेस में रेलयात्री के बैग से मिला तमंचा-कारतूस

Sat, 06 Jul 2024 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 06 Jul 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Pistol-cartridge found in the bag of a train passenger in Kalindi Express
शिकोहाबाद। कालिंदी एक्सप्रेस में सीट पर बैठने को लेकर यात्रियों के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंची आरपीएफ ने एक रेलयात्री के बैग से तमंचा बरामद किया है। ट्रेन में तमंचा लेकर सफर करने के मामले से अन्य रेलयात्री भी हैरत में पड़ गए हैं। आरपीएफ ने पकड़े गए दो आरोपी रेलयात्रियों को जीआरपी मैनपुरी के सुपुर्द किया है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

भिवानी से चलकर मैनपुरी के रास्ते प्रयागराज जाने वाली 14118 कालिंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चल रही थी। जब वह 4 जुलाई को तड़के चार बजे करीब मैनपुरी रेलवे स्टेशन पहुंची, तो ट्रेन में दो रेलयात्री चढ़ गए। जिनका ट्रेन में पहले से सफर कर रहे रेलयात्रियों से सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। रेलयात्रियों ने घटना की जानकारी मैनपुरी आरपीएफ आउट पोस्ट पर तैनात कांस्टेबल रोहित कुमार को दी। आरपीएफ के कांस्टेबल ने मौके पर जाकर देखा, तो दो संदिग्ध युवक ट्रेन से उतरकर जाने लगे। उसने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद आरपीएफ शिकोहाबाद इंस्पेक्टर आनंद कुमार को मामले की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सूचना पर शिकोहाबाद से पहुंची आरपीएफ की टीम ने जब दोनों रेलयात्रियों के बैग की तलाशी ली, तो एक रेलयात्री के बैग से तमंचा व पांच कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी रेलयात्री ने पुलिस को अपना नाम फुरकान अली (22) एवं उसके साथी ने अपना नाम गोपाल कुमार निवासीगण गांव कसीसो थाना खैर जनपद अलीगढ़ बताया है। आरपीएफ ने पकड़े गए दोनों आरोपी रेलयात्रियों को मैनपुरी जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। इसमें से फुरकान के खिलाफ मैनपुरी जीआरपी ने आर्म्स एक्ट में तथा गोपाल के खिलाफ गोपाल के खिलाफ आरपीएफ मैनपुरी आउटपोस्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed