{"_id":"5dfbbc3b8ebc3e87dc405f49","slug":"pipe-line-check-firozabad-news-agr4208981123","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से आई टीम ने जांची पाइप लाइनों की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से आई टीम ने जांची पाइप लाइनों की गुणवत्ता
विज्ञापन
जलनिगम के कार्यो की जॉच करले लखनऊ से टीम जॉच करती हुई
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जेडाझाल परियोजना के अंतर्गत शहर में डाली गई पाइप लाइन की गुणवत्ता देखने के लिए लखनऊ जल निगम की चार सदस्यीय टीम फिरोजाबाद पहुंची। टीम ने शहर के करीब आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों का निरीक्षण करने के साथ ही पाइप लाइन की गुणवत्ता को चेक किया। इस दौरान जल निगम के स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
जेडाझाल परियोजना के अंतर्गत शहर में डाली गई पाइप लाइन के लगातार लीकेज होने की शिकायत को नगर आयुक्त विजय कुमार ने गंभीरता से लेते हुए जल निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखा था। पत्र में उन स्थानों का भी जिक्र किया गया था। जहां पाइप लाइन तो जल निगम ने डलवा दी है, लेकिन लोगों को गंगा जल की आपूर्ति नहीं मिल पा रही। इसके साथ ही कुछ ऐसे सीडब्लूआर और टंकियों का भी जिक्र किया गया था। जिसमें जेडाझाल का पानी नहीं पहुंच रहा था।
इस पत्र को लेकर बृहस्पतिवार को लखनऊ जल निगम की चार सदस्सीय टीम फिरोजाबाद पहुंची। टीम में अधीक्षण अभियंता अनिल चंद्रा, अधिशासी अभियंता सुलेमान खां, एई प्रेमचंद्र व अवर अभियंता डीके मिश्रा मौजूद थे। लखनऊ से आई टीम ने सुरेश नगर, आंनदनगर, मुरलीनगर, सुहागनगर, गोमतीनगर, मायापुरी, कोटला मोहल्ला का निरीक्षण करने के साथ ही जमीन के अंदर पड़ी पाइप लाइन को खुदवाकर चेक किया। जिन सीडब्लूआर और टंकियों तक जेडाझाल का पानी नहीं पहुंच रहा था। वह स्थान भी चेक किया। जल निगम के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि टीम जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपेगी।