{"_id":"6547d48f3dec3980f80fcb38","slug":"pinku-nilesh-and-parul-stood-first-in-half-marathon-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-9095-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हाफ मैराथन में पिंकू, नीलेश और पारूल रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हाफ मैराथन में पिंकू, नीलेश और पारूल रहीं अव्वल
Sun, 05 Nov 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। रविवार को जिला एथलेटिक्स संघ फिरोजाबाद के द्वारा शहर में हाथ मैराथन द्वितीय-2023 प्रतियोगिता का आयोजन एके महाविद्यालय से कराया गया। जिसमें शहर की राहों पर बच्चे, बूढ़े और नव जवानों ने दौड़ लगाई।
हाफ मैराथन दौड़ तीन चरणों में आयोजित की गई। जिसमें 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर की मैराथन दौड़ महाविद्यालय से शुरू होकर तहसील तिराहा होते हुए निर्धारित रूट पर जाकर समाप्त हुई। दौड़ में 200 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। हॉफ मैराथन में उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, पंजाब, मध्यप्रदेश, बिहार के धावकों ने भी प्रतिभाग किया। 21 किमी की दौड़ में पिंकू ने प्रथम, रवि ने द्वितीय तथा नरेन्द्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 10 किमी में पुरुष वर्ग में नीलेश यादव ने प्रथम, गौरव ने द्वितीय तथा महिला वर्ग में पारूल ने प्रथम, सलौनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. मोहकम सिंह यादव, नंदिनी यादव, जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज, डाॅ़ जगदीश यादव, अमित कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन