फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pickup suddenly brakes and hits auto max, passenger injured

Firozabad News: पिकअप के अचानक ब्रेक लगाने से ऑटो मैक्स में घुसा, यात्री घायल

Mon, 06 Oct 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 06 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Pickup suddenly brakes and hits auto max, passenger injured
सांकेतिक 
मक्खनपुर। थाना क्षेत्र के हाईवे पर पायनियर ग्लास फैक्ट्री के पास सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रही एक मैक्स पिकअप द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से उसके पीछे चल रहा एक ऑटो मैक्स पिकअप में घुस गया, जिससे कई यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस के आधा घंटे देर से पहुंचने पर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा भड़क गया। काफी देर लोगों ने हंगामा काटा।
विज्ञापन


शिकोहाबाद निवासी सनोज ऑटो में सवारियां लेकर शिकोहाबाद से फिरोजाबाद जा रहे थे। पायनियर फैक्ट्री के पास पहुंचते ही आगे चल रही मैक्स पिकअप ने अचानक ब्रेक लगा दिए। ब्रेक इतनी तेजी से लगे कि ऑटो का अगला हिस्सा मैक्स पिकअप में घुस गया। इस हादसे में ऑटो ड्राइवर सनोज सहित एक यात्री ऑटो के आगे के केबिन में बुरी तरह फंस गया। अन्य यात्री भी घायल हो गए, जिनमें सोनू निवासी सुकाबाद, रोहित निवासी शिकोहाबाद और जनक सिंह निवासी शिकोहाबाद शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस आधा घंटा बीत जाने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस के देर से पहुंचने के कारण लोगों में गुस्सा भड़क गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और आवश्यक कार्यवाही शुरू की। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed