फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   pf fund froad

फंड घोटाले के विरोध में अवर अभियंताओं ने किया कार्य बहिष्कार

Wed, 20 Nov 2019 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
pf fund froad
लेवर कॉलोनी बिजलीघर पर धरना देते जूनियर इंजीनियर संगठन के पदाधिकारी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के नेतृत्व में अवर अभियंताओं ने बुधवार से लेबर कालोनी अधीक्षण अभियंता कार्यालय लेबर कालोनी पर कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। इस दौरान फंड घोटाले के आरोपियों की बर्खास्तगी के साथ जेल भिजवाने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के मंडल अध्यक्ष डीके राजपूत ने कहा कि भविष्य निधि की करोड़ों रुपये की धनराशि की प्रदेश सरकार से गारंटी लेने की मांग और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जिला स्तर से 13 नवंबर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन एक सप्ताह के बाद भी उत्तर प्रदेश शासन व ऊर्जा के शीर्ष प्रबंधन से अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं हुए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष इंजीनियर अहमद हुसैन एवं दक्षिणांचल अध्यक्ष इंजीनियर राजवीर सिंह ने पूर्व चेयरमैन आलोक कुमार को दोषी करार देते हुए गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही सरकार से कर्मियों के डूबे रुपये की सुरक्षा गारंटी के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी करने एवं दोषियों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ग्रामीण इंजीनियर एके वर्मा ने कहा यदि सरकार गबन के पैसों की गारंटी के लिए गजट नहीं करती है तो समस्त कार्मिक 24 नवंबर को होने वाली केंद्रीय कार्यकारिणी में निर्णय लेने के बाद अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर जाने के लिए बाध्य होंगे। विरोध सभा में सचिव इंजीनियर अनुज भारद्वाज, अभिषेक कुमार, बबलू गौतम, मनीष कुमार, सत्येंद्र कुमार, अशोक कुमार, रंजीत सिंह, स्वतंत्र यादव, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed