{"_id":"63c189e5c150e3765a76dfe2","slug":"petrol-pump-owner-shot-himself-with-licensed-revolver-died-firozabad-news-agr5602142171-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: पेट्रोल पंप मालिक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मौत, परिजन बोले- बीमारी से परेशान थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: पेट्रोल पंप मालिक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मौत, परिजन बोले- बीमारी से परेशान थे
Fri, 13 Jan 2023 10:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 10:12 PM IST
सार
फिरोजाबाद में बीमारी से परेशान पेट्रोल पंप मालिक ने आत्महत्या कर ली। उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर मौके पर भीड़ लग गई। लोग परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
मृतक अविनाश दत्त बंसल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद में शुक्रवार की सुबह पेट्रोल पंप मालिक ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पेट्रोल पंप मालिक को पिछले काफी समय से टॉयलेट न आने की दिक्कत थी। हर रोज टॉयलेट के रास्ते नली डाली जाती थी। इसका वह दर्द सहन नहीं कर पा रहे थे। इसके लिए उन्होंने शुक्रवार की सुबह यह कदम उठाया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
मामला उत्तर थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी गणेश नगर का है। यहां के निवासी पेट्रोल पंप स्वामी अविनाश दत्त (62) ने शुक्रवार सुबह कमरे में खुद की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर जान दे दी। उनका शव कमरे के अंदर बेड पर पड़ा था। पत्नी कमरे के बाहर कुछ कार्य कर रही थी। गोली चलने की आवाज सुनकर वह कमरे में पहुंची तो पति का शव खून से लथपथ बेड पर पड़ा देखा तो उनकी चीख निकल गई।
विज्ञापन
इस बीच परिजनों के साथ कॉलोनी के अन्य लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर उत्तर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अफसरों को घटना से अवगत कराने के साथ ही शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक पेट्रोल पंप स्वामी पर दो बेटे हैं। आसफाबाद चौराहा के पास उनका पेट्रोल पंप है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पेट्रोल पंप स्वामी अविनाश दत्त को पिछले काफी समय से टॉयलेट की परेशानी थी। हर रोज उनके टॉयलेट के रास्ते नली डलवाई जाती थी। नली डलते समय उनको काफी दिक्कत होती थी। इससे वह परेशान भी रहते थे। जिसके चलते उन्होंने शुक्रवार सुबह खुद को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया गया है।
ढाई साल से थे बीमार, दर्द से चिल्लाते थे
परिवारीजनों की माने तो अनिवाश दत्त पिछले ढाई साल से बीमार थे, उन्हें प्रोस्टेट की शिकायत थी। इसका उपचार भी चल रहा था। असहनीय दर्द होने के कारण कई बार वह तेज चिल्लाने लगते थे, कई बार पूरा परिवार तक एकत्र हो जाता था।