फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Permission sought from DM to register case in DAP case

Firozabad News: डीएपी प्रकरण में केस दर्ज करने के लिए डीएम से मांगी अनुमति

Tue, 28 Oct 2025 06:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 28 Oct 2025 06:23 PM IST
विज्ञापन
Permission sought from DM to register case in DAP case
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
- जिला कृषि अधिकारी ने सौंपी रिपोर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। सूरजपुर रुधैनी में डीएपी को नकली बताकर किसानों ने हंगामा किया था। जिला कृषि अधिकारी ने सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। इस मामले में शिकोहाबाद पुलिस किसानों को डीएपी मुहैया कराने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

बीते सोमवार को गांव सूरजपुर रुधैनी में किसानों से एक व्यक्ति ने डीएपी दिलाने के नाम पर कुल 90 हजार रुपये ले लिए थे। सोमवार दोपहर जब डीएपी की गाड़ी गांव में पहुंची, तो किसानों ने नकली डीएपी खाद बताकर हंगामा कर दिया था। जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान, तहसीलदार कीर्ति चौधरी एवं शिकोहाबाद पुलिस मौके पर आ गई थी। गाड़ी से 55 बोरी बरामद हुई थीं। जिसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन

इस मामले में शिकोहाबाद पुलिस को जिला कृषि अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट सौंपी है। वहीं पुलिस अब इस मामले में जिलाधिकारी से अनुमति पत्र मांगने की बात कर रही है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed