{"_id":"5daf3b498ebc3e93b434701b","slug":"performance-of-staff-firozabad-news-agr4118102131","type":"story","status":"publish","title_hn":"परफॉर्मेंस ग्रांट के लिए पंचायतों से दोबारा मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परफॉर्मेंस ग्रांट के लिए पंचायतों से दोबारा मांगे आवेदन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान परफॉर्मेंस ग्रांट के लिए आवेदन से वंचित ग्राम पंचायतों को दोबारा मौका दिया गया है। निजी स्रोतों से खुद की आय बढ़ाने वाली ग्राम पंचायतों को परफॉर्मेंस ग्रांट दी जाती है। इस बाबत शासन ने डीपीआरओ को निर्देश जारी किए हैं।
शासन द्वारा ग्राम पंचायत में लगने वाली हाट, मेला एवं पंचायत स्तर पर संचालित कुटीर उद्योगों एवं अन्य स्रोतों से खुद की आय बढ़ाने वाली ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहन देने के लिए परफॉर्मेंस ग्रांट दी जाती है।
कुल वार्षिक की दस प्रतिशत से ज्यादा परफॉर्मेंस ग्रांट के लिए वित्तीय वर्ष 2016-17 में गिनी चुनी ग्राम पंचायतों ने ही अपने आवेदन किए। शासन ने परफॉर्मेंस ग्रंाट के लिए आवेदनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख सचिव पंचायती राज अनुराग श्रीवास्तव द्वारा डीपीआरओ को जारी पत्र में योजना की पात्र ग्राम पंचायतों से आवेदन प्राप्त कर शासन को अग्रसारित करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2016-17 में जिलेे की 569 में से कुल 11 पंचायतों नहीं परफॉर्मेंस ग्रांट के लिए आवेदन किए।