फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Performance for debt forgiveness, women have jammed highway

कर्ज माफी के लिए प्रदर्शन, महिलाओं ने हाईवे किया जाम

Tue, 06 Dec 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Tue, 06 Dec 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Performance for debt forgiveness, women have jammed highway
कर्ज माफी के लिए जिला मुख्यालय पहुंची महिलाओं ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराे फीराेजाबाद
 कर्ज माफी के लिए जिला मुख्यालय पहुंची महिलाओं ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने न्याय दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। बाद में, महिलाओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम सदर रविंद्र कुमार मांदड़ से मुलाकात की। एसडीएम ने कंपनियों के कर्मचारियों से वार्ता भी की।
विज्ञापन

लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला मेहताब नगर, नगला विशभनू, राम नगर, चंद्रवार गेट, रसूलपुर थाना क्षेत्र के आसफाबाद, इमरती नगर के साथ उत्तर थाना क्षेत्र की झील की पुलिया क्षेत्र की महिलाएं कर्ज माफी को लेकर सुबह जिला मुख्यालय स्थित डीएम आफिस पहुंची। दोपहर करीब एक बजे तक डीएम के न आने पर आक्रोशित महिलाओं ने जिला मुख्यालय के सामने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। महिलाओं का आरोप था कि उन्होंने उज्ज्वल जीवन, एसकेएस और सैटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड के साथ अन्य कंपनियों से किश्तों के रूप में बीस से तीस हजार रुपये ब्याज पर लिए है। काम बंद होने के कारण वह किश्त अदा नहीं कर पा रही है। ऐसे में कंपनियों के कर्मचारियों द्वारा पेनल्टी के साथ किश्त अदा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उधर, जाम की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस ने आक्रोशित महिलाओं को समझा कर हाईवे से हटाया। इसके बाद महिलाओं का एक प्रतिनिधि मंडल एसडीएम सदर रविंद्र कुमार मांदड से भी मिला। यहां एसडीएम ने समस्या के निस्तारण का आश्वासन देकर शांत कर दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed