फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   People danced to the songs of Padmashree Malini Awasthi

Firozabad News: पद्मश्री मालिनी अवस्थी के गीतों पर झूमे लोग

Mon, 05 Feb 2024 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 05 Feb 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
People danced to the songs of Padmashree Malini Awasthi
फिरोजाबाद। पद्मश्री मालिनी अवस्थी के सिया के राम के भजनों के साथ ही 10 दिवसीय फिरोजाबाद महोत्सव का समापन हो गया। उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से लोगों को थिरकने को मजबूर कर दिया। अंतिम दिन पंडाल में दर्शकों की भीड़ दिखाई दी। नगर के पीडी जैन इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित दस दिवसीय फिरोजाबाद महोत्सव के समापन की मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आगरा रितु माहेश्वरी थीं। उन्होंने महोत्सव स्थल पर आने के बाद यहां लगी विभिन्न स्टालों को देखा। इसके बाद महोत्सव के मंच पर पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने फिरोजाबाद जिले की स्थापना आज के दिन होने की बधाई दी और कहा कि दस दिन के महोत्सव को सफल बनाने में जिन अफसरों के साथ सामाजिक संस्थाओं, कॉलेजों ने सहयोग किया वह सराहनीय है। उन्होंने लोकल प्रतिभाओं को मंच देने का आह्वान किया। उन्होंने बाहर से आए शिल्पकारों के साथ दुकानदारों से कहा कि वह यहां से जुड़े रहें।
विज्ञापन

डीएम डाॅ. उज्जवल कुमार ने फिरोजाबाद महोत्सव को सफल बनाने वाली टीम को बधाई दी। इसके साथ पहले संस्कार भारती की ओर से संस्कृति उत्सव की प्रस्तुति काफी सराहनीय रही। इसमें ब्रज की होली के साथ ही अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया। संस्कार भारती के कार्यक्रम के बाद पद्मश्री मालिनी अवस्थी के गानों का क्रम प्रारंभ हुआ। उन्होंने कजरी सुनाने के साथ सिया के राम गीत पर अबधपुरी पर गाना गया तो लोग झूमने लगे। देर रात तक उनके कार्यक्रमों का क्रम चलता रहा। इस दौरान एसएसपी सौरभ दीक्षित, सीडीओ दीक्षा जैन, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, एडीएम अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सदर कृतिराज, नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार, एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ सिटी हिमांशु गौरव, पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed