{"_id":"462f6b08c574251f891d3dd8daff8897","slug":"people-bothered-by-waterlogging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से लोग परेशान
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 11 Jan 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
कोटला रोड स्थित द्वारिकापुरी क्षेत्र की जनता आज भी कच्ची और जलभराव युक्त गलियों में जीवन बसर करने को मजबूर है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुष सोमवार ाके निगम पहुंचे। लोगों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द सड़क निर्माण न कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
शहर से सटी कई इलाकों में आज भी जनता कच्ची गलियों में जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रही है। पीड़ित जनता लगातार नगर निगम में सड़क निर्माण को अफसरों से गुहार लगा रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। कोटला रोड स्थित द्वारिकापुरी में कई कच्ची गलियां हैं। वहीं कुछ गलियों में महीनों से जलभराव के हालात हैं। क्षेत्रीय जनता गंदे जलभराव के बीच से गुजरने को मजबूर है। सोमवार को सड़क निर्माण की मांग को लेकर दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुष नगर निगम पहुंचे। नगर आयुक्त रामऔतार रमन को ज्ञापन सौंपकर कहा कि द्वारिकापुरी में कई कच्ची गलियां हैं। यहां जलभराव के चलते नारकीय हालात हैं। जल्द गलियों का निर्माण न कराया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान रविंद्र गोकुल, शीलेंद्र, सुनीता, सरोज, निर्मला, कांती देवी, सर्वेश, कुसुम, ओमवती, ममता, सर्वेश, सरलादेवी आदि मौजूद थे।