फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   People angry over incomplete development works in Makhanpur

Firozabad News: मक्खनपुर में अधूरे विकास कार्यों से भड़के लोग

Thu, 07 Nov 2024 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 07 Nov 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
People angry over incomplete development works in Makhanpur
मक्खनपुर। कस्बा मक्खनपुर में विकास कार्य पूर्ण नहीं कराए जाने के कारण नागरिकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। आरोप लगाया कि नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ के द्वारा विकास कार्यों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर पंचायत में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई के नाम से पार्क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। सब्जी मंडी नाले को भी जोड़ने का काम एक वर्ष में पूरा नहीं हो सका। जल निकासी का रास्ता नहीं होने के कारण क्षेत्र की जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़़ रहा है। नगर पंचायत कार्यालय को जाने वाली सड़क के साथ अहिल्याबाई गर्ल्स इंटर कॉलेज के पीछे वाली सड़क, भी नहीं बन सकी है। इसके साथ बिल्टीगढ़ चौराहे से बैंक ऑफ इंडिया तक सड़क चौड़ीकरण, नगला तुरकिया में शाला वाली सड़क आदि का भी निर्माण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

क्षेत्र में जलभराव होने के कारण यहां के वाशिंदे घर को छोड़कर जाने को मजबूर हैं। इसके साथ कस्बा के दो चौराहों के सौंदर्यीकरण का काम अभी तक शुरू नहीं हो सका। कस्बा के व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष रमाकांत बजाज, आकाश शर्मा, मनोज शर्मा, गौरव श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार, राष्ट्र प्रकाश धनगर सत्येंद्र कुमार पथरिया, डॉ. एसके अरुण आदि ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन



-विकास कार्य कराए जाने के लिए दूसरी किस्त के आवंटन का इंतजार किया जा रहा है। दूसरी किस्त का आवंटन होने के साथ ही अधूरे विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी। ठेकेदार एवं किसी की मनमानी के आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आशुतोष त्रिपाठी, ईओ नगर पंचायत मक्खनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed