फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pediatrics department shifted to hundred bed hospital, capacity of bed also expanded

सौ शैय्या अस्पताल में शिफ्ट हुआ बाल रोग विभाग, पलंग की क्षमता में भी विस्तार

Mon, 30 May 2022 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Pediatrics department shifted to hundred bed hospital, capacity of bed also expanded
मेडिकल कॉलेज के 100 शैय्या मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में अपने बच्चों का इलाज कराते परिजन - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। बिना किसी तैयारी के बालरोग विभाग सोमवार को सौ शैया अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। सौ शैया अस्पताल में दूसरी मंजिल पर बालरोग विभाग बनाया गया है, जबकि लिफ्ट खराब है। गोद में बच्चे लेकर वार्ड तक पहुंचने में तीमारदारों की सांस फूलने लगी। वार्ड नंबर पांच से बच्चे सौ शैया में शिफ्ट तो कर दिए लेकिन दवाएं बाद में पहुंचीं। दवा के लिए इंतजार करना पड़ा। हालांकि यहां शिफ्ट होने पर अब बालरोग विभाग की क्षमता 30 से अब 60 बेडों की हो गई है।
विज्ञापन

सौ शैया अस्पताल को कोविड के लिए आरक्षित किया गया था। पहली और दूसरी लहर में कोरोना के मरीज भर्ती हुए थे। अब पांच नंबर वार्ड में संचालित बालरोग विभाग को सौ शैया अस्पताल में सोमवार से संचालित करना शुरू कर दिया। लेकिन पहले दिन तमाम अव्यवस्थाएं रहीं। मरीजों को भर्ती करने के बाद दवाएं अस्पताल में पहुंची। मरीजों को दवा के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

वार्डों में सफाई नहीं थी। वार्ड में लगे एसी के ऊपर कबूतर घोंसला बनाए हुए थे। सौ शैया अस्पताल में लिफ्ट तो लगी है, लेकिन इसका प्रयोग एक बार भी नहीं हुआ है। लिफ्ट खराब है। कई तीमारदार लिफ्ट खुलने का इंतजार करते रहे। क्योंकि बालरोग विभाग दूसरी मंजिल पर बनाया है। ऐसे में बीमार बच्चों को गोद में उठाकर दूसरी मंजिल तक ले जाने में तीमारदारों की सांस फूल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब 60 बेडों पर भर्ती किए जा सकेंगे बच्चे
पांच नंबर वार्ड में मात्र 30 मरीजों को भर्ती किया जा सकता था। मरीजों की संख्या में इजाफा होने के कारण एक पलंग पर दो-दो मरीजों को भर्ती किया जा रहा था। सौ शैया अस्पताल में क्षमता बढ़ाकर 60 पलंग की कर दी गई है। आवश्यकता पड़ने पर क्षमता में आसानी से विस्तार किया जा सका है। एसएनसीयू भी सौ शैया अस्पताल में संचालित किया जाएगा। यहां एसएनसीयू की मशीनों को भी शिफ्ट करा दिया गया है।

महिला अस्पताल भी जल्द होगा शिफ्ट
जल्द ही महिला अस्पताल को भी सौ शैया अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। महिला अस्पताल की ओपीडी भी सौ शैया अस्पताल में संचालित की जाएगी। सीएमएस डॉ. श्याममोहन गुप्ता ने बताया कि सौ शैया अस्पताल में बालरोग विभाग शिफ्ट कर दिया है। जल्द ही महिला अस्पताल भी सौ शैया अस्पताल में शिफ्ट करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed