{"_id":"ac78322e942ce7bc8cecea97b2c51ff1","slug":"peace-take-in-prayers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज अदा कर मांगा मुल्क में अमन चैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाज अदा कर मांगा मुल्क में अमन चैन
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 04 Jul 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवित्र रमजान माह के तीसरे जुमा पर नमाज अदा करने को इबादतगाहों में रोजेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों की संख्या में रोजेदारों ने नमाज अदा की और अल्लाह ताला से मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। इस दौरान मस्जिदों के आस-पास विशेष सफाई के साथ चूने का छिड़काव कराया गया था।
पवित्र रमजान माह में रोजा रखने के साथ पांच वक्त की नमाज अदा रोजेदारों के द्वारा की जा रही है। रमजान माह के तीसरे जुमा के दिन दोपहर एक बजे से ही शहर की प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए रोजेदारों के पहुंचने का क्रम प्रारंभ हो गया था।
सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद के साथ ही शहर की प्राचीन कटरा पठानान स्थित शाही मस्जिद में नमाज अदा करने वालों की भीड़ थी। हाजीपुरा स्थित आगाशाही मस्जिद एवं जाटवपुरी चौराहा स्थित वसिया मस्जिद एवं मस्जिद मेवा फरोशां के साथ शहर की प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा की।
विज्ञापन
रोजेदारों ने पवित्र माह में अल्लाह ताला की बारगाह में हाजिरी लगाने के साथ ही उनसे अपने पड़ोसियों एवं करीबियों की सलामती की दुआ की। शहर मुफ्ती अब्दुल अलीम ईसा ने कहा कि रोजा रखकर यह अहसास होता है कि गरीब आखिर अपना जीवन कैसे गुजारते हैं।
उन्होंने कहा कि रोजा को रखने के साथ ही हमें कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे दूसरों को तकलीफ पहुंचे। इस्लामिक सेंटर के सचिव आलम मुस्तफा याकूबी ने कहा कि तीसरा असरा मक फिरत का है इस असरे में रोजेदार को चाहिए कि अपने गुनाहों से तौबा करें और अच्छी एवं पाकीजा जिंदगी को गुजारने की फिक्र करें। रमजान खाली भूखा रहना व प्यासे रहने का नाम नहीं है बल्कि अपनी आत्मा को ताकतवर बनाने के लिए रमजान मिला है। यह वो पाक महीना है कि इसमें सभी आसमानी किताबें उतरीं हैं। इसमें कुरान सबसे आखिरी किताब है।
आपसी सौहार्द के साथ मनाएं ईद उल फितर
डीएम विजय किरन आनंद की अध्यक्षता में आयोजित शांति कमेटी की बैठक में बिजली, पानी एवं सफाई का मामला छाया रहा। डीएम ने ईद के मौके पर चाक चौबंद व्यवस्थाएं रखने का भरोसा दिलाते हुए इसे आपसी सौहार्द से मनाने का आह्वान किया।
निगम के पालीवाल हाल में आयोजित बैठक में व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष रवींद्र लाल तिवारी ने कहा कि कूड़े के ढेर निगम की टीमें समय से नहीं उठातीं। बिजली की कटौती के कारण अपराध बढ़ते हैं। पुलिस चौराहों पर दिखाई नहीं देती। श्याम सिंह यादव ने कहा कि यह शहर गंगा-जमुनी तहजीब का है। हनीफ खाकसार ने अपनी ओर से हर सहयोग का ही भरोसा दिया।
कालेजों के बाहर सीसीटीवी कैमरे को लगाने की मांग की। नई आबादी की सफाई व्यवस्था बदतर होने का मामला उठाया। एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने कहा ऐसे स्थानों का चिह्नांकन करके कार्रवाई की जाएगी। रमजान माह में जहां की शिकायतें मिली हैं वहां व्यवस्था को शीघ्र ही सुधारा जाएगा। एएसपी उदयशंकर, नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह, नगर उपायुक्त प्रमोद कुमार, व्यापारी नेता अमित वार्ष्णेय, सुनील अग्रवाल, रमेशचंद्र अग्रवाल, बंसत शर्मा, आरपी सिंह यादव, आसिम खान, कांग्रेस प्रदेश सचिव शफात खान राजू, जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी थे।