फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   PCB to file a status report of the units present

इकाइयों की प्रजेंट स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करे पीसीबी

Tue, 29 Nov 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Tue, 29 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
PCB to file a status report of the units present
प्रतीकात्मक - फोटो : amarujala
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में कांच उद्योग को लेकर मंगलवार को होने वाली सुनवाई एक बार फिर टल गई। विपक्ष के वकील ने कहा कि फीरोजाबाद में 89 इकाइयां बिना प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सहमति के संचालित हो रही हैं। एनजीटी ने पीसीबी से प्रजेंट स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नई दिल्ली की सेफ संस्था ने फीरोजाबाद की 143 इकाइयों के खिलाफ एनजीटी में याचिका दायर की है। इसमें कांच उद्योग से बढ़ते प्रदूषण, क्षमता विस्तार, बिना सहमति इकाइयां संचालित होने, उद्योग विभाग के अफसरों द्वारा नियम विरुद्ध इकाइयों को संचालन की अनुमति देने के मामले में शिकायत की गई। एनजीटी में मामला काफी समय से लंबित है। मामले में मंगलवार को होने वाली सुनवाई के लिए पूर्व में ही उद्योग विभाग ने अपना जवाब दाखिल कर दिया था। मंगलवार को एनजीटी में सुनवाई के दौरान विपक्ष के वकील ने कहा कि फीरोजाबाद में 89 इकाइयां बिना प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सहमति के संचालित हो रही हैं। ऐसे में क्यों न इन इकाइयों को बंद करा दिया जाए। मामले में एनजीटी ने उद्योग विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देश दिए कि जिन 89 इकाइयों की बिना सहमति संचालित होने की बात कही जा रही है, उन सभी इकाइयों की प्रजेंट स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करें, जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके। मामले में अब 16 जनवरी को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed