फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   paytm

साइबर क्राइम पेटीएम की केवाईसी के नाम पर सीए के खाते से पार किए 26 हजार रुपये

Sat, 04 Jan 2020 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
paytm
फिरोजाबाद। पेटीएम केवाईसी कराने के नाम पर सीए (चार्टर्ड एकाउंटेंट) के खाते से साइबर ठगों ने 26 हजार रुपये पार कर दिए। बाद में सीए ने डेबिट कार्ड बंद करवा कर बैंक में मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

आगरा की आवास विकास कालोनी निवासी सीए संजय कुमार का फिरोजाबाद नगर निगम मार्केट में कार्यालय है। शनिवार सुबह करीब ग्यारह बजे उनके मोबाइल पर पेटीएम केवाईसी एक्सपायर होने का संदेश आया। साथ ही कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करने की बात कही गई। उन्होंने बताए गए नंबर पर तुरंत फोन कर दिया। हैकर ने सबसे पहले एक मोबाइल एप डाउनलोड करवा कर उसका पासवर्ड पूछा।
विज्ञापन

इससे मोबाइल हैक हो गया। संजय को इसकी जानकारी नहीं हुई। साइबर ठग ने उन्हें डेबिट कार्ड से पेटीएम में रुपये ट्रांसफर करने को कहा। संजय ने डेबिट कार्ड से 10 रुपये पेटीएम में ट्रांसफार्मर किए। कुछ देर बाद ही संजय को पता लगा कि उनके एकाउंट हैक कर खाते से अलग-अलग किस्तों में 25 हजार रुपये निकाल लिए हैं। साथ ही पेटीटीएम से भी 970 रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता चलने पर उन्होंने कस्टमर केयर पर फोन किया लेकिन हैक होने कारण फोन ने काम ही नहीं किया। इस पर उन्होंने पड़ोस के अधिवक्ता नितिन जैन से संपर्क कर डेबिट कार्ड को बंद कराया। पीड़ित ने शिकायत बैंक अधिकारियों से की है।

फास्टैग से भी लगा सीए को चूना
फास्टैग के लिए संजय कुमार ने पेटीएम चालू कराया था। उन्होंने बताया कि जब वह लखनऊ गए थे, तब कठफोरी टोल पर फास्ट टैग ने काम करना बंद कर दिया। उन्होंने नकद में रसीद कटवाई ली। दूसरे दिन फास्टैग से भी रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed