फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   patients of seasonal diseases increased In Firozabad from emergency to pediatric ward in medical college full

मौसमी बीमारियों के मरीज बढे़: पांच दिन में हुईं 10 हजार से अधिक जांच; इमरजेंसी से लेकर बाल रोग वार्ड तक फुल

Sun, 22 Sep 2024 04:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Sep 2024 04:46 PM IST
सार

सुहागनगरी में मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ गए हैं। पैथलॉजी में पांच दिन में 10 हजार से अधिक जांचें हुईं।  मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी से लेकर बाल रोग वार्ड तक फुल हैं। 

विज्ञापन
patients of seasonal diseases increased In Firozabad from emergency to pediatric ward in medical college full
Fever - फोटो : Freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बारिश के बाद संक्रामक रोगों का ग्राफ तेजी से बढ़ गया है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या वृद्धि हुई है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग मरीजों में हाई फीवर, सर्दी, जुकाम, खांसी, जकड़न, टाइफाइड, उल्टी दस्त से परेशान है। बुखार के मरीजों में डेंगू और चिकनगुनिया जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। इस कारण चिकित्सक अधिकांश मरीजों की जांच करा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी में पांच दिन में 10410 जांच हो चुकी हैं।

विज्ञापन


मौसमी बीमारियां बढ़ने के कारण हर रोज 1200 से ज्यादा मरीज उपचार कराने के लिए मेडिकल कॉलेज में पहुंच रहे हैं। इसमें से 500 मरीज बुखार और पेट दर्द से पीड़ित होकर मेडिसन विभाग मे आ रहे हैं। गंभीर मरीजों को उपचार के लिए भर्ती किया जा रहा है। चिकित्सक तीन दिन बाद बुखार से राहत न मिलने पर खून जांच की सलाह दे रहे हैं। 

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में बीते पांच दिनों में 1735 मरीजों ने अपनी रक्त की जांच कराई है। एक मरीज को चिकित्सक छह से आठ खून की जांचे लिख रहे हैं। इस तरह 10410 जांचे बीते पांच दिन में हुई हैं। इसमें प्लेटलेट्स की जांचे सबसे ज्यादा हो रही हैं। कर्मचारियों को समय से जांच रिपोर्ट के लिए बड़ी चुनौती बन रहा है। 
 
विज्ञापन

डेंगू की पुष्टि के लिए एनलाइजा जांच के लिए रोज 30 से ऊपर मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं, पैथोलॉजी में निर्माण कार्य होने के कारण चलने के कारण मरीजों व कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सीएमएस डा. नवीन जैन ने बताया कि मौसम के बदलाव से मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में मरीज बड़ी संख्या में आ रहे हैं। चिकित्सक आवश्यकतानुसार उनकी जांच लिख रहे हैं।
विज्ञापन

किस दिन कितने मरीजों की हुईं जांचें

  • 21 सितंबर- 385
  • 20 सितंबर- 371
  • 19 सितंबर- 401
  • 18 सितंबर- 162
  • 17 सितंबर- 416
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed