फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Passenger's health deteriorates in Garib Rath Express, he dies

Firozabad News: गरीब रथ एक्सप्रेस में यात्री की तबीयत बिगड़ी, मौत

Thu, 07 Nov 2024 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 07 Nov 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Passenger's health deteriorates in Garib Rath Express, he dies
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। बीमारी का इलाज कराने के लिए पिता के साथ गरीब रथ एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे यात्री की रास्ते में तबीयत बिगड़ गई। इसके चलते नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर नॉनस्टॉप ट्रेन को शिकोहाबाद में रुकवाया गया। यहां संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता अपने पुत्र का शव लेकर गांव के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

झारखंड के थाना डेयरी इवान क्षेत्र के अंतर्गत गांव सिलेहड़ी खरीद मंडोर निवासी प्रिंस कुमार अपने पिता अशोक शाह के साथ गरीब रथ एक्सप्रेस से उपचार कराने के लिए दिल्ली जा रहे थे। उन्हें नसों से जुड़ी बीमारी थी, जिसका दिल्ली में उपचार चल रहा था। ट्रेन जब सुबह छह बजे के करीब इटावा से निकली। उसी दौरान प्रिंस की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। युवक के पिता ने तत्काल ही इसकी जानकारी कोच कंडक्टर को दी। जिसने इस घटना से मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला के अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन

वरिष्ठ रेल अधिकारियों के निर्देश पर नॉनस्टॉप ट्रेन को शिकोहाबाद में 6:30 बजे करीब रुकवाया गया। इसके बाद प्रिंस को उपचार के लिए तत्काल ही आरपीएफ ने संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने रेलयात्री का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में मातम छा गया। मृतक के पिता ने अपने भाई को दिल्ली से बुलवाया। जिसके आने के बाद शव को शाम के समय एंबुलेंस से लेकर गांव के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed