फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Passengers going to Jammu are continuously cancelling their reservations

Firozabad News: जम्मू जाने वाले रेलयात्री लगातार करा रहे आरक्षण रद्द

Sun, 11 May 2025 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 11 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Passengers going to Jammu are continuously cancelling their reservations
टूंडला के स्टेशन पर आरक्षण कार्यालय पर आरक्षण रद कराते रेलयात्री
टूंडला। जम्मू जाने वाले रेलयात्री लगातार अपने आरक्षण रद्द करा रहे हैं। भारत-पाक के बीच बढ़ रहे तनाव को लेकर भारत सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्रों में न जाने के लिए हाल ही में एडवाइजरी जारी की है। वहीं वहां फंसे यात्रियों को लाने के लिए ट्रेनें चलाई जा रहीं हैं। जम्मू से आने वाली ट्रेनें फुल आ रहीं हैं।
विज्ञापन

टूंडला रेलवे स्टेशन से जम्मू, पंजाब के अमृतसर, उधमपुर के लिए मूरी एक्सप्रेस, जम्मू मेल व उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनें चल रहीं हैं। पहलगाम हमले के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में चल रहे युद्ध को लेकर एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। इसके चलते कुछ दिनों पूर्व ही पर्यटन एवं मातारानी के दर्शन करने के लिए निकले लोग जम्मू आदि क्षेत्रों में फंसे हुए हैं। वहीं जम्मू कश्मीर क्षेत्रों में फंसे पर्यटकों को वापस बुलाया जा रहा है, जिससे जम्मू से लौटने वाली ट्रेनें फुल आ रहीं हैं। शनिवार को सीमावर्ती क्षे़त्रों पर हालातों को देखते हुए लोगों द्वारा जम्मू जाने वाली ट्रेनों के आरक्षण रद्द कराने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed