फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Passengers create ruckus after ARTO seizes bus in firozabad

UP: एआरटीओ ने चेकिंग में सीज की निजी बस, सफर कर रहे यात्रियों ने किया हंगामा; बोले- हमें किराया वापस दिलाओ

Sat, 20 Jun 2026 07:26 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Sat, 20 Jun 2026 07:26 PM IST
सार

यात्रियों ने कहा कि उन्होंने जल्दी और सुविधाजनक सफर की उम्मीद में प्रति यात्री करीब एक-एक हजार रुपये का भारी-भरकम किराया देकर सीटें बुक कराई थीं। शनिवार सुबह जब क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी परिवहन विभाग की रूटीन चेकिंग के दौरान एआरटीओ ने बस को रोक लिया। बस को सीज कर दिया। 

विज्ञापन
Passengers create ruckus after ARTO seizes bus in firozabad
सवारियों की निजी बस चालक व परिचालक से होती नोकझोंक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद में नई दिल्ली से कानपुर जा रही एक निजी बस को परिवहन विभाग की चेकिंग टीम ने पकड़ लिया। बस को एआरटीओ द्वारा सीज कर फिरोजाबाद बस स्टैंड पर खड़ा करा दिए जाने से उसमें सवार दर्जनों यात्रियों का सफर बीच में ही थम गया। चालक और परिचालक द्वारा आगे की यात्रा के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था न करने और किराया वापस न देने से नाराज यात्रियों ने शनिवार सुबह बस स्टैंड पर हंगामा काटा। यात्रियों ने बस संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपना रिफंड दिलाने की मांग को लेकर आक्रोश जताया है।
विज्ञापन


निजी बस नई दिल्ली के आनंद विहार से बड़ी संख्या में यात्रियों को लेकर कानपुर के लिए रवाना हुई थी। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि उन्होंने जल्दी और सुविधाजनक सफर की उम्मीद में प्रति यात्री करीब एक-एक हजार रुपये का भारी-भरकम किराया देकर सीटें बुक कराई थीं। शनिवार सुबह जब क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी परिवहन विभाग की रूटीन चेकिंग के दौरान एआरटीओ ने बस को रोक लिया। कागजात में कमी या नियमों के उल्लंघन के चलते अधिकारियों ने बस को जब्त करते हुए फिरोजाबाद बस स्टैंड पर खड़ा करा दिया।
विज्ञापन


बस के आगे न बढ़ने और एआरटीओ की कार्रवाई के बाद चालक व परिचालक मौके से पल्ला झाड़ने लगे। यात्रियों का आरोप है कि पूरा किराया वसूलने के बाद भी बस स्टाफ ने उन्हें कानपुर भेजने के लिए न तो किसी दूसरी बस का इंतजाम किया और न ही उनके टिकट के पैसे वापस किए। इससे नाराज होकर यात्रियों ने बस स्टैंड परिसर में ही बस संचालक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला यात्री वंदना सिंह ने रोते हुए बताया कि वह अपने बेटे अनमोल सिंह के साथ कानपुर में एक रिश्तेदार की गमी में शामिल होने जा रही थीं। समय पर पहुंचना जरूरी था, लेकिन बस के बीच रास्ते में बंद हो जाने से वे लोग भीषण गर्मी में अपनों के बीच पहुंचने के बजाय स्टैंड पर फंस गए। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे रोडवेज और स्थानीय परिवहन अधिकारियों ने आक्रोशित मुसाफिरों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि, यात्री इस बात पर अड़े रहे कि जब तक आरोपी ट्रैवल एजेंसी से उनका किराया वापस नहीं कराया जाता और उनके खिलाफ एफआईआर नहीं होती, वे शांत नहीं बैठेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed