{"_id":"58ef67ab4f1c1bc342cf684c","slug":"party-to-train-those-coming-from-other-parties-anil","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दलों से आने वालों को प्रशिक्षण देगी पार्टी : अनिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दलों से आने वालों को प्रशिक्षण देगी पार्टी : अनिल
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Thu, 13 Apr 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते डा. अनिल जैन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, छत्तीसगढ़ तथा हरियाणा राज्य के प्रभारी डा.अनिल जैन ने कहा कि भाजयुमो नेता ने टीएमसी नेता पर इनाम घोषित किया है। भाजपा इससे इत्तेफाक नहीं रखती। हमारा उद्देश्य सबका साथ-सबका विकास है। गैर दलों से आने वाले लोगों को भाजपा प्रशिक्षण देगी।
डा. जैन पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। महात्मा गांधी के स्वच्छता अभियान को गति देने का काम करेंगे। चंपारण सत्याग्रह की शताब्दी पर 2019 में देश को स्वच्छ बनाने की दिशा में काम होगा। भाजपा अनुशासित पार्टी है सभी अनुशासित ही ढंग से काम करेंगे। डा. जैन ने कहा कि सफाई ऊपर से शुरू हो गई है,जो अधिकारी ठीक नहीं है उन्हें हटना पड़ेगा। इस दौरान पशु धन और लघु सिंचाई मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल,जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा, जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, नानकचंद्र अग्रवाल, शिवमोहन श्रोत्रिय आदि रहे।
मंत्री की कार से उतर गए अनिल जैन
गेस्ट हाउस से भाजपा नेता जब आगे के कार्यक्रम में जाने के लिए वाहनों तक पहुंचे तो कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डा. अनिल जैन से अपनी (बघेल की) गाडी में बैठ कर चलने का आग्रह किया। बघेल गाडी में आगे वाली सीट पर और महामंत्री पीछे सीट पर बैठ गए। इसी बीच बघेल के एक समर्थक ने गाडी का गेट खोल कर महामंत्री डा. जैन से थोड़ा खिसक कर स्थान मांगा तो जैन को कुछ अटपटा सा लगा। जैन गाडी से उतरे और अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गए। उन्होंने डा. जैन के स्थान पर बैठे समर्थक से पूछा तब माजरा बघेल की समझ में आया।