{"_id":"62f8dd26d9ba9d3d524091ad","slug":"parents-scolding-teen-boy-commit-suicide-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: घरवालों ने डांटा, किशोर ने तालाब में लगा दी छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: घरवालों ने डांटा, किशोर ने तालाब में लगा दी छलांग, मौत
Sun, 14 Aug 2022 05:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 14 Aug 2022 05:01 PM IST
सार
थानाध्यक्ष मटसेना शैलेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि परिजनों की डांट के बाद किशोर ने तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
फिरोजाबाद में घरवालों की डांट से आहत किशोर ने गांव के बाहर तालाब में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किशोर को तालाब से बाहर निकलवाया। उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।
मटसेना थाना क्षेत्र के गांव चकरपुर निवासी आशिक (13) को परिजन ने रविवार सुबह डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह घर से निकल गया और गांव के बाहर तालाब में छलांग लगा दी। किशोर द्वारा तालाब में छलांग जाने पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर मटसेना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किशोर को तालाब से बाहर निकलवाया। उसको परिजन उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। यहां किशोर को मृत घोषित कर दिया गया।
परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए। सूचना पर पुलिस ने पीड़ित परिजन को समझाकर किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मटसेना शैलेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि परिजनों की डांट के बाद किशोर ने तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।