{"_id":"2dd05ecd9ae157515975afcac77ed484","slug":"para-military-police-force-was-a-flag-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस-पैरा मिलिट्री फोर्स ने किया फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस-पैरा मिलिट्री फोर्स ने किया फ्लैग मार्च
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 03 Dec 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत के तीसरे चरण का चुनाव शनिवार को है। बिना व्यवधान चुनाव कराने के लिए गुरुवार को पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स ने ग्रामीण अंचलों में फ्लैग मार्च कर ताकत का अहसास कराया। अधिकारियों ने चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को सीधे गोली मारने के आदेश दिए हैं।
एसडीएम एसपी सिंह, सीओ एसएस भारद्वाज और थाना प्रभारी राजीव यादव के नेतृˆव में गुरुवार को फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस ने राजा का ताल, जलोपुरा, उलाऊ, जरौली खुर्द, लतुर्रा, लाइनपार, अनवारा, गढ़ी भक्ति सहित विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च कर ताकत का अहसास कराया। पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान खुली जीप में हथियार लगाकर घूमे तो एक सुर में जवानों ने कदमचाल किया। ग्रामीणों को हिदायत देते हुए सीओ भारद्वाज ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष रूप से होंगे। यदि किसी ने चुनाव में गड़बड़ी करने की कोशिश की तो गोली मार दी जाएगी। चुनाव में किसी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर पुलिस के अलावा पैरा मिलिट्री के जवान भी मौजूद रहेंगे। थाना प्रभारी राजीव यादव ने कहा कि यदि क्षेत्र में प्रत्याशियों या उनके समर्थकों द्वारा कहीं भी गड़बड़ी की जा रही है तो इसकी जानकारी पुलिस को दें। अभिकर्ता मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर रहेंगे।