{"_id":"57d6fbd84f1c1beb5bd477fd","slug":"paper-mill-worker-passes-away-being-hit-by-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर मिल में मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर मिल में मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
Amar Ujala
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
पेपर मिल में मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शव पीएम को भेजा
मैनपुरी रोड स्थित एसआर पेपर मिल में एक मजदूर की मशीन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मिल मालिक व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लगभग 10 घंटे से अधिक समय तक शव पेपर मिल में पड़ा रहा।
थानांतर्गत मैनपुरी रोड पर हरियाली बाजार के सामने स्थित एसआर पेपर मिल में बीती रात लगभग 10 बजे वासुदेवमई निवासी रक्षपाल (47) पुत्र कल्याण सिंह मशीन में पेपर उलझ जाने पर पेपर को निकाल रहा था। इसी दौरान वह मशीन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पेपर मिल में हड़कंप मच गया। मृतक के परिवारीजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। परिवारीजन रात में ही पेपर मिल आ गए। मृतक की पत्नी व पुत्र-पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पर फीरोजाबाद निवासी मिल मालिक वेदप्रकाश मित्तल व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्षों में पूरी रात समझौते के प्रयास चलते रहे। पुलिस ने सुबह 10 बजे मृतक रक्षपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतक रक्षपाल अपने पीछे पत्नी के अलावा पांच लड़की व एक लड़के को छोड़ गए हैं।