फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Paper clip on a happy face

प्रश्न पत्र देख चेहरे पर झलकी खुशी 

Sun, 17 Apr 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 17 Apr 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Paper clip on a happy face
यूपीटीयू की परीक्षा देने के लिए छात्राओं में उत्साह नजर आया
 उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनीवर्सिटी(यूपीटीयू) की परीक्षा का आयोजन शहर में दो परीक्षा केंद्रों पर किया गया। परीक्षा सख्ती से संपन्न कराई गई। करीब 1300 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षार्थी प्रश्न पत्र को देखकर खुश नजर आए। 
विज्ञापन

इंजीनियर बनने का सपना संजोकर परीक्षार्थी यूपीटीयू परीक्षा में शामिल हुए। उत्साह गजब का था, लेकिन पहली बार टेक्निकल परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं के चेहरे पर थोड़ा तनाव था। ब्रजराज सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज में परीक्षा का आयोजन कराया गया। इसमें करीब 700 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। जिनमें से 33 परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा कॉलेज डायरेक्टर अनुपम शर्मा की देखरेख में संपन्न कराई गई। वहीं, अमरदीप इंजीनियरिंग कॉलेज में दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 600 परीक्षार्थी शामिल रहे। यहां परीक्षा कॉलेज डायरेक्टर डीके सिंह के निर्देशन में कराई गई। पेपर को देखकर परीक्षार्थी खुश दिखे। आब्जर्वर बनाए गए हिंदुस्तान कॉलेज के मनीष चौहान, आनंद कॉलेज के राहुल शर्मा, आरबीएस कॉलेज आगरा के डॉ संजीव वर्मा ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।
विज्ञापन


निधि सारस्वत का कहना है कि पेपर बहुत सरल आया। यूपीटीयू की परीक्षा थी तो थोड़ा मन असहज था। लेकिन पेपर  देखने के बाद टेंशन खत्म हुई।


छात्रा बबिता का कहना है कि कुछ प्रश्न थोड़े समझ से परे थे, लेकिन अन्य प्रश्न बहुत सरल थे। फटाफट हल कर दिए। अब देखते हैं कि रैंक कितनी आए।

छात्र विवेक शर्मा का कहना है कि पेपर तो बहुत अच्छा हुआ। रैंक बस ठीक आ जाए तो अच्छा कालेज मिले। भविष्य को बनाने में इस परीक्षा का अहम योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed