फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   pantion planning

घर बैठे जरूरी धन प्राप्त कर सकते हैं पेंशन योजना के लाभार्थी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
pantion planning
घर बैठे जरूरी धन प्राप्त कर सकते हैं पेंशन योजना के लाभार्थी पीएम गरीब कल्याण योजना,दिव्यांगजन,महिला एवं वृद्वावस्था पेंशन लाभार्थी करें 155299 पर कॉल फिरोजाबाद। विभिन्न किस्म की कल्याणकारी पेंशन योजना के लाभार्थियों के खातों में माह जून की पेंशन राशि का भुगतान किया जा चुका है। पेंशन योजना के लाभार्थियों को पेंशन राशि का भुगतान किए जाने हेतु डाक विभाग द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। बैंक जाने की अपेक्षा घर बैठे पेंशन प्राप्त करने के इच्छुक पेंशन लाभार्थी 155299 कॉल कर सकते हैं। समाज कल्याण अधिकारी डॉ प्रज्ञाशंकर ने यह जानकारी दी। शासन ने वृद्वावस्था एव पीएम कल्याण पैकेज के तहत चिहिंत लाभार्थियों के खातों में माह जून की पेंशन व भरण पोषण भत्ता जारी कर दिया है। इसके अलावा किसान पेंशन,महिला पेंशन,दिव्यांगजन पेंशन योजना के लाभार्थियों को घर बैठे पेंशन राशि उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ प्रज्ञाशंकर के अनुसार डाक विभाग के माध्यम से संचालित आधार आधारित भुगतान प्रक्रिया संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि जो पेंशन लाभार्थी बैंक से पेंशन निकलने में अक्षम अथवा पेंशन भुगतान हेतु बैंक जाना नहीं चहाते उन्हें घर बैठे पेंशन उपलब्ध कराने का विकल्प मिलेगा। इसके लिए पेंशनर्स अथवा लाभार्थी को हेल्प लाइन नंबर 155299 पर कॉल करनी होगी। कॉल के उपरांत डाक विभाग संबंधित को घर बैठे जरूरी धनराशि उपलब्ध कराएगा। हालांकि इसके लिए संबंधित व्यक्ति अथवा पेंशन लाभार्थी के खाता संख्या का उसका आधार कार्ड लिंक होना अनिवार्य है।तथा इस व्यवस्था के तहत कोई भी व्यक्ति अधिकतम दस हजार रूपए तक की धनराशि का आहरण खुद के खाते से कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed