फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Panjeeri eating deteriorated condition of children hospitalized

पंजीरी खाकर बिगड़ी बच्चों की हालत, अस्पताल में भर्ती 

Fri, 27 May 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 27 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Panjeeri eating deteriorated condition of children hospitalized
पंजीरी खाकर बच्‍चे बीमार हो गए
आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीरी खाकर चार बच्चों की हालत बिगड़ गई। परिवारीजनों ने बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, बच्चों की हालत बिगड़ने की सूचना पर गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन

मुईनउद्दीनपुर निवासी ललित की बेटी कशिश (3) और नवल किशोर का पुत्र हेमंत (4) और पुत्री छाया शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र गए थे। आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को पंजीरी दी गई गई। बच्चों ने केंद्र पर ही पंजीरी खा ली और शेष पंजीरी को छाया घर लेकर आ गई। पंजीरी को छाया ने अपने दो वर्ष के भाई विशाल को भी खिला दिया। पंजीरी खाने के बाद विशाल को उल्टी दस्त हो गए। परिवारीजन कुछ समझ पाते कि इससे पहले ही छाया, हेमंत और कशिश को भी उल्टी-दस्त शुरू हो गए। बच्चों को लेकर परिवारीजन निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। गंभीर हालत होने पर चिकित्सक ने बच्चों को जिला अस्पताल ले जाने को कहा। जिला अस्पताल में भर्ती बच्चों को भर्ती कर लिया गया। पंजीरी खाने से बच्चों के बीमार होने की सूचना पर थानाध्यक्ष नारखी पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी कर अधिकारियों को अवगत कराया। परिवारीजनों ने बताया कि शुक्रवार को केवल तीन बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र गए थे। वहीं अन्य बच्चे घर पर थे। आंगनबाड़ी कार्यकत्री किरनदेवी का कहना है कि उसके द्वारा सेंटर पर पंजीरी का वितरण नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि केंद्र पर शुक्रवार को पंजीरी का वितरण नहीं होना था। बच्चे क्या खाकर बीमार हुए? इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed