फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The women accused the officer of hatching a conspiracy.

Firozabad News: महिलाओं ने अधिकारी पर षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया

Sun, 23 Aug 2026 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 23 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
The women accused the officer of hatching a conspiracy.
थाना पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग के लिए पहुंची स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। स्रोत संवाद - फोटो : थाना पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग के लिए पहुंची स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। स्रोत संवाद
शिकोहाबाद। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से अभद्रता के मामले में नया मोड़ आया है। शिकोहाबाद ब्लॉक के एडीओ पर अभद्रता और रात में वीडियो कॉल करने के आरोपों की तीन सदस्यीय जांच समिति द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इस बीच शनिवार को एक महिला ने थाने में समूह की महिलाओं के खिलाफ मारपीट का शिकायती पत्र दिया। इसके विरोध में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने इसे निराधार बताते हुए आरोपी अधिकारी द्वारा आवाज दबाने का षड़यंत्र करार दिया है। महिलाओं का कहना है कि शिकायत करने वाली महिला उनके समूह की नहीं है। उन्होंने शिकोहाबाद इंस्पेक्टर से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मांग करने वाली महिलाओं में राधा शर्मा, साधना देवी, नीतू, परवीन कुमारी, रश्मि देवी, अंजुम बेगम, गीता देवी, मीना देवी, पूनम जादौन और नीलम देवी प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed