फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   pani ka sankat

पेयजल संकट से शहर में हाहाकार, शाम तक नहीं मिला गंगाजल

Sat, 01 Feb 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
pani ka sankat
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा भेजे गए पानी के टैंकर पर पानी भरने के लिए होती आपाधापी। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शहर को मिलने वाली गंगाजल की सप्लाई चार दिनों से ठप है। शनिवार शाम तक लोगों को गंगाजल नहीं मिला। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। चौथे दिन भी पानी नहीं मिला तो लोग खाली बर्तन लेकर घर से निकल आए। गली मोहल्लों में पेयजल के लिए हाहाकार की स्थिति रही। जहां नलकूप और सबमर्सिबल चल रहे थे उन स्थानों पर पेयजल के लिए कतार लगी दिखी।
विज्ञापन

25 किलोमीटर लंबी झालगोपालपुर नहर में घास के साथ ही जलकुंभी और सिल्ट जमा होने से नहर जगह-जगह टूटने लगी है। जिसको ठीक कराने और साफ करने के लिए सिंचाई विभाग बजट का रोना रो रहा है, लेकिन नगर निगम पैसे देने के नाम पर हाथ खड़े किए हुए हैं। जिसको लेकर पिछले चार दिनों से शहर को मिलने वाली गंगाजल की सप्लाई पर ब्रेक लगा हुआ है। बृहस्पतिवार को नहर ठीक होने के बाद भी शनिवार को शहर के लोगों को पानी नहीं मिला। इससे लोगों में आक्रोश दिखाई दिया। वार्ड संख्या 43 नई बस्ती स्थित रामप्यारी वाली गली के लोग विरोध करने के लिए हाथ में खाली बर्तन लेकर बाहर निकल आए। लोगों का कहना है कि पिछले चार दिनों से पानी नहीं है। अधिकारी सुन नहीं रहे। रेलवे स्टेशन और कारखानों में से पानी लेकर आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के सबमर्सिबल पर कब्जा करने का आरोप
वार्ड संख्या 67 के मोहल्ला हाजीपुरा गली नंबर 5/10 में लगे नगर निगम के सबमर्सिबल पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों के सामने पानी का संकट बना हुआ है। क्षेत्रीय निवासियों का आरोप है कि कई लोगों ने सबमर्सिबल से घरों में कनेक्शन करा लिए है। जिससे क्षेत्र में रहने वाले अन्य लोग पानी को तरस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टंकियां भरने में हो रही परेशानी
सुबह करीब चार बजे पानी नंदपुर इंटेक तक आ गया था। देर शाम तक पानी ढाई फीट पर पहुंचा था। इसके चलते शहर की टंकियों को भरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

-राकेश कुमार एक्सईएन, जल निगम
रविवार से पर्याप्त पानी मिलने लगेगा
नहर में परेशानी आने के कारण पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है। नगर निगम ने अपने संसाधनों से जलापूर्ति की है। गंगाजल मिलने पर रविवार से शहर को पर्याप्त पानी मिलने लगेगा।
-विजय कुमार, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed