फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   panchyat

पंचायतों की मतदाता सूची का हुआ अनन्तिम प्रकाशन

Sun, 27 Dec 2020 07:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
panchyat
जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत में पंचायतों की मतदाता सूची को गांव में भेजने की तैयारी करता स्टा? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पंचायतों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन रविवार को हो गया। सूची का अंतिम प्रकाशन होने के साथ सोमवार से शनिवार तक नई मतदाता सूची को तहसील, ब्लाक के साथ ग्राम पंचायतों पर मतदाता देख सकेंगे।
विज्ञापन

बीएलओ के द्वारा घर-घर सर्वे किए जाने के बाद जिले में करीब पौने दो लाख मतदाताओं की बढ़ोत्तरी होने जा रही है। इसके साथ करीब 94 हजार ऐसे मतदाता जो या तो मृत हो गए या फिर वह गांव में नहीं रहते हैं उनके नाम मतदाता सूची से बाहर कर दिए गए हैं। जबकि 54 हजार मतदाता करीब नए स्थान पर पहुंचने के कारण इनका स्थान बदल गया है। इस प्रकार जिले में करीब 81 हजार मतदाता की संख्या बढ़ी है। एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि जिले की 564 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाश हो गया है। जिले के सभी पंचायतों के कार्यालय के साथ-साथ ब्लाक, तहसील मुख्यालय के साथ जिला मुख्यालय पर उक्त मतदाता सूची को आमजन 28 दिसंबर से लेकर तीन जनवरी तक देख सकेंगे। यदि किसी को आपत्ति दर्ज करानी है तो उसको संबंधित एडीओ पंचायत के पास दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि इसके साथ एक जनवरी 2021 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो रही है उनके दावों को भी स्वीकार किया जाएगा। चार से 11 जनवरी के बीच दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण करके पंचायतों की मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन किया जाएगा। उ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed