फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Panchayat Development Building on the performance of the service council

पंचायतराज सेवा परिषद का विकास भवन पर प्रदर्शन

Tue, 29 Nov 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Tue, 29 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Development Building on the performance of the service council
‌विकास भ्‍ावन पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराे फीराेजाबाद

विज्ञापन
। पंचायतराज सेवा परिषद के प्रांतीय आह्वान पर जिले के पंचायतराज विभाग के कर्मचारी, अधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं जुलूस निकालकर डीएम के कार्यालय पहुंचे और सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।  

विकास भवन के बाहर आयोजित धरना प्रदर्शन में जिले भर की ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मचारी, पंचायतों के सचिव के साथ एडीओ पंचायत, डीपीआरओ कार्यालय के सभी लिपिक एवं कर्मचारी शामिल थे। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए डीपीआरओ यतेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पंचायत राज विभाग अपने आप में एक अलग विभाग है। इसको ही विकास विभाग के अधीन करना गलत है। अपने अधिकारों की लड़ाई को जारी रखेंगे। जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव ने कहा कि एक अगस्त 2016 को जारी आदेश को निरस्त ही किया जाए। ग्राम्य विकास विभाग के नियंत्रण से मुक्त किया जाए। विभागों में समन्वय के लिए आईएएस, पीसीएस संवर्ग के अधिकारियों को तैनात किया जाए। एडीओ कार्यालय को स्थापित किया जाए। ग्राम विकास अधिकारी सचिवों के रूप में काम कर रहे हैं उनको तत्काल हटाया जाए। रिक्त पदों को भरने की मांग की। पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सफाई कर्मियों को पंचायत सचिव पद पर प्रोन्नत करना चाहिए। जगवीर सिंह ने कहा कि अधिकारों का हनन करना गलत है। जिला महामंत्री राकेश कुमार ने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा। अंत में जुलूस के रूप में विकास भवन से जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारी रवींद्र सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपा। संचालन हरेंद्र बघेल एवं संजय सोनी ने किया। इस दौरान इंसाफ अली, नरेंद्र शर्मा, समा बेगम, राजीव नयन गुप्ता, पुनीत निगम, गौरव यादव,विमल कुमार, सतीश कुमार, सरोज देवी, सुखवीर सिंह, राकेश कुमार के साथ जिले भर के सफाई कर्मचारी एडीओ पंचायत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed