फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   panchaayat chunav,samajwadi party firozabad,samaj wadi party,DR dileep yadav,RUChi yadav,akshay yadav,SP District President,DP Yadav,jila panchayat chunav

भाजपा ने धांधली से जीती जिपं अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी : डीपी यादव

Tue, 13 Jul 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
panchaayat chunav,samajwadi party firozabad,samaj wadi party,DR dileep yadav,RUChi yadav,akshay yadav,SP District President,DP Yadav,jila panchayat chunav
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष दुर्गपाल सिंह उर्फ डीपी यादव ने कहा कि भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख का चुनाव धांधली करके जीता है। जनता इसका जबाव 2022 के विधान सभा चुनाव में अहंकारी भाजपा सरकार को हटाकर देगी।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा जिला पंचायत अध्यक्ष के तीन जुलाई को मतदान के दिन 19 जिला पंचायत सदस्य सपा प्रत्याशी के साथ पूर्व सांसद अक्षय यादव, एमएलसी डॉ. दिलीप यादव लेकर गए थे। लेकिन हमारे सदस्यों को अंदर डराया एवं धमकाया गया। प्रशासन के बल पर गड़बड़ी की यही वजह रही जब परिणाम आया तो भाजपा को 18 और सपा प्रत्याशी रुचि यादव को 12 वोट मिले। भाजपा ने यह चुनाव धांधली कर जीता है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं हमारे छह सदस्यों को जेल भेज दिया उनसे मिलने तक नहीं दिया। भाजपा की यह धांधली 12 जुलाई को उस समय स्पष्ट हो गई जब 13 सदस्य ही शपथ लेने पहुंचे। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में शिकोहाबाद के 20 बीडीसी सदस्यों को पुलिस के सहयोग से अपहरण कर लिया गया। सदर ब्लॉक में सात मतों पर जबरन लकीरें खींच दी गई। 11 वोट डालने नहीं दिए। मजबूरन हमें एवं एमएलसी डॉ. दिलीप यादव को धरना देना पड़ा। पुलिस प्रशासन भाजपा का गुलाम बनकर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले 2022 के चुनाव में जनता भाजपा को उखाड़ फेंकने और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनाने का काम करेगी। एमएलसी डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से जिला पंचायत एवं ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जिताकर अपनी कुर्सी बचाने का वायदा करके आए थे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed