फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pakodas were being cooked in old oil in the canteen of Civil Lines.

Firozabad News: सिविल लाइन की कैंटीन में पुराने तेल में पकाए जा रहे थे पकौड़े

Sun, 19 Nov 2023 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 19 Nov 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Pakodas were being cooked in old oil in the canteen of Civil Lines.
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की प्रयोगशाला बैन ने जिले में दस्तक दी इस दौरान खाद्य पदार्थाें की तुरंत जांच की। सिविल लाइन स्थित एक प्राइवेट कैंटीन में पकौड़े तलने में पुराने तेल का प्रयोग किया जा रहा है। सहायक आयुक्त के निर्देश पर टीम ने यहां पर तेल की जांच की तो एसिड वैल्यू एवं टीपीसी काफी अधिक मिली। सहायक आयुक्त डॉ. सुधीर सिंह ने मुख्यालय पर भटूरे एवं अन्य सामग्री को बेचने वालों के यहां तेल की जांच कराई। मुख्यालय पर स्थित कैंटीन में भी तेल की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली। यहां पर जांच के लिए पहुंची टीम ने तेल की जांच की तो टोटल पोलर कंपाउंड 36.5 मिला, जबकि जले हुए तेल का टीपीसी 25 से अधिक नहीं होना चाहिए। अधिकारियों के अनुसार तेल जलकर काला पड़ गया था, लेकिन इसी तेल में पकौड़े तले जा रहे थे। वहीं मुख्यालय पर ही तिवारी टी स्टॉल पर तेल की टोटल पोलर कंपाउंड 36.5 मिली, जबकि एसिड वैल्यू 4.54 थी। जबकि एसिड वैल्यू 0.5 होनी चाहिए। इसे भी सख्त हिदायत देते हुए कहा कि तेल को एक या दो बार से ज्यादा न पकाया जाए। श्याम सुंदर छोटे भटूरे वाले के यहां तेल की टीपीसी तो ठीक मिली, लेकिन जले हुए तेल की एसिड वैल्यू काफी अधिक 6.77 थी। अमन छोले भटूरे के प्रतिष्ठान पर भी तेल की एसिड वैल्यू अधिक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed