फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pachwan residential colony will be equipped with high-tech facilities

Firozabad News: पचवान आवासीय कॉलोनी हाईटेक सुविधाओं से होगी लैस

Wed, 30 Jul 2025 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 30 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Pachwan residential colony will be equipped with high-tech facilities
फिरोजाबाद। पचवान आवासीय परियोजना अब जल्द ही जमीन पर उतरने वाली है। उत्तर प्रदेश सरकार ने परियोजना के लिए 40 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी कर दी है, जिससे कुल आवंटित राशि 80 करोड़ रुपये हो गई है। यह परियोजना फिरोजाबाद विकास प्राधिकरण (एफडीए) द्वारा शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत विकसित की जा रही है, जिसकी कुल लागत 159 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

पचवान आवासीय कॉलोनी आगरा-कानपुर हाईवे से सटी होगी और इसे मल्टी-सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यह परियोजना न केवल आवासीय सुविधाएं प्रदान करेगी बल्कि उच्च-स्तरीय सुविधाओं से भी सुसज्जित होगी। आधुनिक बहुमंजिला फ्लैट बनाए जाएंगे।व्यावसायिक गतिविधियों के लिए एक सुरक्षित गलियारा होगा, जिसमें खुदरा बाजार, परिवहन और ट्रेडिंग एजेंसियों के लिए प्लेटफार्म शामिल होंगे। युवाओं के लिए जिम और बच्चों के खेलने के लिए पार्क की सुविधा होगी। पार्क और हरित पट्टिकाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही नाली, सड़क, सुरक्षित विद्युतीकरण और सीवर लाइन जैसी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


भूमि अधिग्रहण में तेजी

परियोजना के लिए कुल 16.7 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है। पूर्व में जारी 40 करोड़ रुपये से एफडीए लगभग 9 हेक्टेयर भूमि का बैनामा करवा चुका है। अब शेष भूमि के अधिग्रहण के लिए जारी की गई 40 करोड़ रुपये की अंतिम किस्त से कार्य में और तेजी आएगी। जिससे परियोजना का क्रियान्वयन रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पचवान आवासीय योजना के तहत किसानों से बैनामा कराने का काम तेज करा दिया गया है। शासन से अवशेष राशि के रूप में करीब 40 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति मिल गई है। उम्मीद है कि इस साल अंत तक परियोजना धरातल पर होगी।
ऋषिराज, उपाध्यक्ष, फिरोजाबाद विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed