फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   oxigin gas supply

खपत तीन गुना बढ़ने से प्राण वायु आक्सीजन की होने लगी कालाबाजारी

Sat, 19 Sep 2020 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
oxigin gas supply
सरकारी ट्रॉमा सेंटर में लगे ऑक्सीजन के सिलिंडर - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोरोना के मरीज दिन-प्रतिदिन बढ़ने के साथ बाजार में तीन गुना खपत होने से प्राणवायु ऑक्सीजन की कालाबाजारी हो रही है। ऑक्सीजन की दरों में भी इजाफा हो गया। सुहागनगरी में पहले 200-250 सिलिंडरों की आपूर्ति होती थी, लेकिन अब 600-700 सिलिंडर खपत हो रही है। ऐसे में इसकी कीमत भी करीब तीन गुना अधिक चुकानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जनपद के कोविड अस्पताल में मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ रही है। सामान्य अस्पतालों भी सांस के मरीज आ रहे हैं तो कुछ कोरोना के डर से घर पर भी ऑक्सीजन लगवा रहे हैं। जानकार बताते हैं कि पहले रोजाना करीब दो सौ सिलिंडर खपते थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर छह सौ से सात सौ तक पहुंच गई है। नोएडा, गुजरात तक से आक्सीजन सिलिंडर मंगाए जा रहे हैं। पहले ऑक्सीजन का सिलिंडर डेढ़ हजार रुपये में मिलता था, लेकिन वो अब तीन हजार रुपये या इससे अधिक में भी मिल रहा है।
विज्ञापन

घरों में बढ़ी मांग
मेडिकल स्टोर और सर्जिकल स्टोर के दो, पांच और 10 लीटर के ऑक्सीजन सिलिंडर मिलते हैं। यहां से लोग समान्य दिनों में इन्हें किराए पर लेकर जाते हैं। मई-जून तक 50 रुपये किराये पर आसानी से मिल जाता था। इनका किराया अब 500 रुपये तक वसूला जा रहा है। समय पर ऑक्सीजन सिलिंडर न मिलने के डर से लोगों ने सिंलिंडर खरीदकर रख लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण बढ़ा है, तब से मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ गई है। रेट में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। हॉस्पिटल में भी आक्सीजन की जरूरत पड़ती है, ऐसे में चिकित्सकों को ऊंची कीमत पर ऑक्सीजन खरीदनी पड़ रही है। प्रशासन को चाहिए कि कालाबाजारी पर अंकुश लगाए।
डॉ. मनोज जिंदल, अध्यक्ष, आईएमए
पहले मैं 100 सिलिंडर पूरे महीने में बेच पाता था। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने पर अब 300 से 350 मेडिकल ऑक्सीजन हर माह बेच देते हैं। लोगों ने सिलिंडर को खरीदने के लिए बुकिंग करा रखी हैं। हमें भी ऑक्सीजन मंगाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। ऊपर से हर बार रेट बढ़ जाते हैं। - नितिन कुमार, ऑक्सीजन सिलिंडर सप्लायर

पहले 200 सिलिंडर की खपत थी। जुलाई के बाद से खपत बढ़ती चली गई। लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन तैयार कर 500 से 600 रुपये में भर लेते थे। मांग पूरी करने के लिए अब प्रदेश से बाहर भी जाना पड़ रहा है। 17 रुपये प्रति लीटर मिलने वाली एलएमओ का 40 रुपये में बिक रही है। जो मरीज अस्पताल में जाकर ऑक्सीजन लगवा आते थे, वो अब घर पर ही लगवा रहे हैं।
विवेक कुमार, ऑक्सीजन सिलिंडर सप्लायर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed