Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Organization of the Shri Siddha Chakra Mahamandala Vidhan at the Shantinath Digambar Jain Temple

Firozabad News: शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन

Wed, 18 Nov 2026 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 18 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Organization of the Shri Siddha Chakra Mahamandala Vidhan at the Shantinath Digambar Jain Temple
 टूंडला में सिद्ध चक्र महामंडल विधान में भाग लेते श्रद्धालुसंगठन - फोटो : टूंडला में सिद्ध चक्र महामंडल विधान में भाग लेते श्रद्धालु संगठन
टूंडला। एटा रोड स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अष्ट दिवसीय श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का मंगलाचरण अत्यंत भक्तिभाव और धूमधाम के साथ आरंभ हो गया है, जिसके तहत जैनमुनि विश्रांत सागर महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि सच्चे मन से सिद्ध भगवान की आराधना करने से तीव्र पुण्य का बंध होता है और मनुष्य के सभी रोग, शोक, संकट व आधि-व्याधियां दूर होती हैं।
विज्ञापन

विधान के पहले दिन घटयात्रा, ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन, जैनमुनि के चित्र का अनावरण और मंदिर परिसर में सुंदर मांडना सजाकर उल्लास के साथ श्रीजी को विराजमान किया गया, जिससे पूरा प्रांगण जैन भजनों और मंत्रोच्चार से भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

इस भव्य विधान के मुख्य पुण्यार्जक डॉ. शैलेंद्र कुमार एवं कुसुम लता जैन, अनिल कुमार जैन (बैंक वाले), शैलेश जैन व मधु जैन जौहरी, तथा सोनू जैन व संगीता जैन (एत्मादपुर वाले) रहे, जबकि संगीता जैन को मैना सुंदरी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आयोजकों ने बताया कि यह महामंडल विधान 24 नवंबर तक निरंतर चलेगा जिसमें प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed