फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   orders issued to attach property of farmers for not depositing bank loans or electricity bills In Firozabad

किसानों पर दोहरी मार: मंहगाई और मौसम से फसल खराब, अब बैंक लोन न चुका पाने पर संपत्ति कुर्क के आदेश

Thu, 22 Jun 2023 02:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, फिरोजाबाद
अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Jun 2023 02:56 PM IST
सार

फिरोजाबाद में एक तरफ मंहगाई और मौसम से फसल खराब की वजह से किसान परेशान हैं। अब दूसरी तरफ बैंक लोन न चुका पाने पर संपत्ति कुर्क के आदेश हो गए हैं। 
 

विज्ञापन
orders issued to attach property of farmers for not depositing bank loans or electricity bills In Firozabad
kisan demo, किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में किसानों द्वारा बैंक से लिया गया लोन अथवा बिजली का बिल न जमा करने पर उनकी सपंत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश जसराना एसडीएम ने जारी किए हैं। अब सभी किसानों को घर पर आदेश की प्रति चस्पा की जाएगी। इससे किसान परेशान हैं। 

विज्ञापन


मामला जसराना तहसील क्षेत्र का है। एसडीएम पारसनाथ मौर्य ने बताया कि तहसील क्षेत्र में बैंक या बिजली बिल के बकाएदारों के खिलाफ आरसी जारी करने के बाद भी बिल नहीं भरा जा रहा है। अमीनों के द्वारा कई बार दस्तक दी गई। फिर भी कोई असर नहीं हुआ। ऐसे बकाएदारों की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई
विज्ञापन
विज्ञापन


अब आदेश की प्रति चस्पा कराने की कार्रवाई की जाएगी। इसमें जसराना तहसील क्षेत्र के कौरारा बुजर्ग निवासी शिवदयाल एवं चरन सिंह बैंक के बकाएदार होने के कारण वहीं विद्युत के बाकीदार शादीपुर निवासी किसान सुनहरीलाल की दो लाख 20 हजार रुपये जमा नहीं कराए जाने के कारण कुर्की के आदेश दिए हैं। 


इसके अलावा तहसील क्षेत्र के गांव नगला गंगे निवासी बेताल सिंह पर तीन लाख 16 858 रुपये जमा नहीं कराए जाने के कारण एवं इसी गांव के निवासी बैंक के बकाएदार जगत सिंह की 14.64 लाख से अधिक की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ेंः- कमीशन का काला धंधा: 15 डॉक्टरों के नाम पर रजिस्टर्ड 449 अस्पताल, इलाज कर रहे झोलाछाप, मरीजों की जान से खिलवाड़

नगला कन्ही (नगला शादी) निवासी रामदास पर विद्युत के 3.26 लाख से अधिक बकाया है। वहीं नगला उदी निवासी महिला रानी देवी पर 3.31 लाख से की बकाएदार होने के कारण संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए हैं। एसडीएम जसराना पारसनाथ मौर्य ने कहा कि जिन बाकीदारों के द्वारा अभी तक धनराशि जमा नहीं कराई है। वह तत्काल जमा कराएं। अन्यथा विभाग के द्वारा संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed