फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Orders for investigation into land mafia and harassment cases

Firozabad News: भू-माफियाओं और प्रताड़ना के मामलों में जांच के आदेश

Sat, 23 May 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 23 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Orders for investigation into land mafia and harassment cases
फिरोजाबाद। डीएम संतोष कुमार शर्मा के निर्देशन में शनिवार को थाना दक्षिण में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जहां उन्होंने जनता को त्वरित न्याय दिलाने और भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

इस दौरान नई बस्ती निवासी अनीता अग्रवाल ने शिकायत की कि भाई विवेक अग्रवाल से पारिवारिक विवाद का मामला सिविल कोर्ट में लंबित होने के बाद भी पुलिस उनके भाई को प्रताड़ित कर रही है, जिस पर डीएम ने सीओ को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए। वहीं, कबीर नगर निवासी अविनाश कुमार कोरी ने मौजा लालऊ में अपने प्लॉट पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जे के प्रयास और धमकी देने की शिकायत की, जिस पर डीएम ने प्रभारी थाना दक्षिण को तीन दिन में जांच आख्या देने तथा राजस्व टीम के साथ पैमाइश कराकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद और नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed