{"_id":"67fd49c51f209a606208ae91","slug":"orchid-green-society-owner-duped-of-rs-1-lakh-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-146441-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आर्किड ग्रीन सोसाइटी के मालिक से ठगे एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आर्किड ग्रीन सोसाइटी के मालिक से ठगे एक लाख रुपये
Mon, 14 Apr 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
फिरोजाबाद। आनंदा आर्चिड वेलफेयर सोसाइटी और आर्किड ग्रीन वेलयफेयर सोसाइटी के मालिक से एक लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ने खुद को सीआरपीएफ अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया।
रसूलपुर मेें मौदो निवासी जनार्दन आनंदा आर्चिड और आर्किड ग्रीन वेलफेयर सोसाइटी के एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। उसने तहरीर दी है कि उनके मालिक के पास एक मोबाइल नंबर से काल आया। उसने अपना नाम देव विरमानी बताया और मैसेज पर भेजी गयी डिटेल पर एक लाख रुपये ट्रांसफर करने को कहा। उसने खुद सीआरपीएफ का अफसर बताया था। इसलिए पीड़ित ने विश्वास कर लिया। दिए गए एक लाख रुपये बैंक आफ इंडिया शाखा देहरादून में बताए खाता नंबर पर भेज दिए। यह रकम पीड़ित ने दो अप्रैल को राजा का ताल स्थित केनरा बैंक से स्थानांतरित किए। इसके बाद शातिर ने 72500 रुपये और मांगे। तो पीड़ित ने मना कर दिया। इस पर शातिर ने कहा कि अब मैं तुम्हारे कोई रुपये वापस नहीं करूंगा और न ही सामान भेजूंगा। तुम्हारे साथ धोखाधड़ी की गई है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।