फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Orange alert for intense heat, rain expected from May 29

Firozabad News: प्रचंड गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, 29 मई से बारिश के आसार

Mon, 25 May 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 25 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Orange alert for intense heat, rain expected from May 29
धूप में दुपट्टा ओढ़कर जाती युवतिया। संवाद - फोटो : धूप में दुपट्टा ओढ़कर जाती युवतिया। संवाद
फिरोजाबाद। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही शनिवार को नौतपा के पहले दिन जिला भट्ठी की तरह तपने लगा। सूरज के तल्ख तेवरों के कारण सुबह 11 बजे तक ही पारा 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जो दोपहर दो बजे 45.3 डिग्री पर जा पहुंचा। भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है।
विज्ञापन


एक तरफ जहां नौतपा की शुरुआत के साथ गर्मी अपने चरम पर पहुंच रही है, वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने राहत भरी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आगामी 29 मई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है। 29 मई और उसके बाद जिले व आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश के आसार बन रहे हैं। इस संभावित मानसूनी हलचल के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे नौतपा के आखिरी दिनों में लोगों को झुलसाने वाली लू और उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed