{"_id":"65204a287a9259bed90a21fd","slug":"ophthalmology-department-upgraded-now-number-of-glasses-will-be-available-from-computer-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-6568-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नेत्र रोग विभाग किया अपग्रेड, अब कंप्यूटर से मिलेगा चश्मे का नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नेत्र रोग विभाग किया अपग्रेड, अब कंप्यूटर से मिलेगा चश्मे का नंबर
Fri, 06 Oct 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वशासी मेडिकल कॉलेज में नेत्र रोग विभाग के दिन बहुरने लगे हैं। सबसे ज्यादा अव्यस्थाओं का शिकार नेत्ररोग विभाग अत्याधुनिक मशीन से लैस किया जा रहा है। जल्द ही मेडिकल कॉलेज में चश्में के नंबर अब अत्याधुनिक मशीन से मिलना शुरू हो जाएंगे। शासन ने मेडिकल कॉलेज में ऑटोरेफ कंप्यूटराइज्ड टेस्टिंग मशीन भेज दी है। जल्द ही इसकी शुरुआत की जाएगी।ऑटोरेफ कंप्यूटराइज्ड एवं ऑटो किरोमीटर टेस्टिंग मशीन बताएगी कि चश्मे का नंबर क्या है। अस्पताल में करीब 10 सालों से मैन्युअली काम होता था। चश्मे का नंबर भी हाथ से लिखकर दिया जाता था। अब मशीन के माध्यम से चश्मे का नंबर दिया जाएगा। नई मशीनें आने से शहरी व ग्रामीण मरीजों को काफी फायदा मिलेगा। पूर्व में मशीन खराब होने के कारण मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में जाकर भारी राशि चुकानी पड़ती थी। यह मशीन आने से मरीजों की आंख की लंबाई व चौड़ाई के माध्यम से बीमारी को पता लगाने में आसानी होगी। ऑटो किरोमीटर से पुतली का साइज देखा जाता है। विभागध्यक्ष डाॅ. प्रेरणा उपाध्याय ने बताया कि ऑटोरेफ कंप्यूटराइज्ड एवं ऑटो किरोमीटर टेस्टिंग मशीन से चश्मे का नंबर दिया जाता है।
एबी स्कैनर भी जल्द आएगी
एबी स्कैनर मशीन भी मेडिकल कॉलेज में जल्द आएगी। यह मशीन से आंखों का अल्ट्रासाउंड किया जाएगा। आंख में चोट या अन्य कोई गंभीर बीमारी होने पर मरीज को आगरा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया जाता है। इस मशीन के आने के बाद जनपद के मेडिकल कॉलेज में इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा। यहां तक कि इस मशीन से मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लैंस के निर्धारण में आसानी होगी। अभी तक लैंस के निर्धारण के लिए चिकित्सक अपनी निजी मशीनों को साथ लेकर आते हैं।
नेत्र रोग विभाग के मोतियाबिंद ऑपरेशन दूरबीन विधि से होना शुरू हो गए हैं। अब चश्मे के नंबर के लिए भी मशीन आ गई है। जल्द ही इस मशीन की शुरुआत हो जाएगी।
डाॅ. बलवीर सिंह, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज