फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Open defecation in ODF declared village

ओडीएफ घोषित गांव में भी खुले में शौच

Tue, 13 Sep 2016 11:41 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Tue, 13 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Open defecation in ODF declared village
ओडीएफ घोषित गांव में भी खुले में शौच - फोटो : Amar Ujala
गढ़ी पुरानी को सबसे पहले घोषित किया गया था ओडीएफ
विज्ञापन

उदयवीर ने तोड़ दिया शौचालय, बोले अब दोबारा बनवाऊंगा
ओडीएफ (खुले में शौचमुक्त) घोषित गढ़ी पुरानी में एक दो नहीं अपितु तीन दर्जन से अधिक परिवार खुले में शौच जाते हैं। इसका प्रमुख कारण इनके शौचालय नहीं बनना है। तत्कालीन डीएम विजय किरन आनंद की पहल के कारण लोग एक दूसरे शौचालय के प्रयोग करते रहे लेकिन अब ग्रामीण नहीं जाने देते। उदयवीर ने तो अपना शौचालय ही तोड़ डाला है।

एक हजार से अधिक आबादी वाले गढ़ी पुरानी गांव एससी बाहुल्य है। हालांकि कुछ परिवार सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के भी है। तत्कालीन डीएम विजय किरन आनंद ने गांव को खुले में शौचमुक्त का अभियान चलाया। 192 घरों में शौचालय बनाए गए। ग्रामीणों को डीएम की पहल रास आई। कई ग्रामीणों ने उनके समक्ष स्वीकारा कि उन्होंने एक-दूसरे का भी शौचालय प्रयोग का वायदा किया लेकिन समय बदलने के साथ शौचालय का प्रयोग कराना बंद कर दिया। ऐसे में 30 से अधिक परिवार खुले में शौच जाने को विवश हैं। वहीं ग्रामीणों का आरोप है काफी घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग शौचालय निर्माण में किया गया। उदयवीर सिंह के घर बना शौचालय तो उन्होंने स्वयं ही तोड़ दिया। उनका कहना था कि ठेकेदार ने बीच में शौचालय बना दिया। इस कारण तोड़ दिया है।
विज्ञापन


- हमारा शौचालय नहीं बनाया गया। इसके कारण हमारा परिवार खुले में शौच जाने को विवश हैं। प्रशासन को शौचालय बनवाना चाहिए।
प्रदीप कुमार गढ़ी पुरानी
- परिवार में 15 सदस्य होने के बाद एक ही शौचालय बना था। इसके कारण हम मजबूरन  खुले में शौच जाने को विवश हैं।
बिट्टू गढ़ी पुरानी
- हमें शौचालय नहीं मिला। काफी प्रयास किया था। खेत में जाना तो नहीं चाहते, लेकिन मजबूर है। डीएम के आने पर दूसरे का शौचालय प्रयोग करते थे।
प्रियंका गढ़ी पुरानी  
-शौचालय बनवाने में राजनीति हुई। चहेतों को शौचालय मिले हैं। पात्रों को लाभान्वित नहीं किया गया। इसके कारण दिक्कत है।
ब्रजेश कुमार गढ़ी पुरानी

-एक हजार से अधिक आबादी है गढ़ी पुरानी की।
-192 शौचालयों का गांव में कराया गया निर्माण।
-दलित बाहुल्य गांव में कई परिवार शौचालय से वंचित।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed