फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Only four aided colleges could secure a place in merit, 55 lagged behind.

Firozabad News: चार सहायता प्राप्त कॉलेज ही बना सके मेरिट में स्थान, 55 फिसड्डी

Tue, 23 Apr 2024 03:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 23 Apr 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Only four aided colleges could secure a place in merit, 55 lagged behind.
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम ने एक बार फिर सरकारी सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले के 22 राजकीय इंटर कॉलेजों में से जिला टॉप-10 की सूची में किसी भी कॉलेज के छात्र को जगह नहीं मिल सकी है। जबकि 59 सहायता प्राप्त कॉलेजों में से चार कॉलेजों के बच्चे ही मेरिट में जगह बना सके हैं। शेष 55 वित्तविहीन विद्यालय हर बार की तरह इस बार भी फिसड्डी साबित रहे।
विज्ञापन

हाईस्कूल की मेरिट में तीन और और इंटर के जिला टॉप टेने की सूची में दो एडेड स्कूल का छात्र स्थान बना सका है। इसमें क्षेत्रीय इंटर कॉलेज सिरसागंज के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में टॉप टेन की सूची में शामिल हुए हैं। जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित 22 राजकीय व 59 एडेड कॉलेजों की शैक्षिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काफी प्रयास किए जाते हैं। इसके बाद भी मेरिट में सिर्फ क्षेत्रीय इंटर कॉलेज, एमडी जैन इंटर कॉलेज, एससीजीवी इंटर कॉलेज, लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन

ऐसे में अन्य सरकारी कॉलेजों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्यों कि सरकार ने हाल में ही शिक्षकों की बंपर भर्ती कर कॉलेजों में तैनाती कर दी है। करोड़ों रुपये सरकार इन विद्यालयों में पर हर माह शिक्षकों के वेतन के रूप में खर्च कर रही है। हालांकि रिटायर्ड शिक्षकों का कहना है कि सबसे बड़ी समस्या, राजकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी को लेकर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी हुआ है। कई नवाचार शुरू किए गए हैं। धीरे-धीरे उनका परिणाम सामने आएगा। फिलहाल, सरकारी कॉलेजों के परीक्षा परिणाम का अध्ययन किया जाएगा। हम समीक्षा करेंगे कि कहां विद्यालय में कमी रह गई।
निशा अस्थाना, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed