फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   one young man died while three were injured In Firozabad after running over three people car

UP News: 150 किमी की रफ्तार से कार ने कई को रौंदा, एक युवक की मौत... तीन लोग घायल; नशे में बताए गए कार सवार

Mon, 09 Sep 2024 07:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Sep 2024 07:56 PM IST
सार

सुहागनगरी में एक कार 150 किमी की रफ्तार से दौड़ते हुए कई लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। कार सवार नशे में बताए गए हैं। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
one young man died while three were injured In Firozabad after running over three people car
UP News: 150 किमी की रफ्तार से कार ने कई को रौंदा - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार रात करीब 10:30 बजे 150 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ रही कार ने सड़क पार कर रहे अंडे के ढकेल को जबरदस्त टक्कर मारकर ठेल को चकनाचूर कर दिया। ठेल संचालक करीब 20 मीटर दूर जा गिरा। इसके बाद दो बाइक सवारों को भी कार ने अपनी चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन


हादसे में अंडे की ठेल संचालक, दो बाइक सवार समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों को सरकारी ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि कार रेलिंग से जा टकराई, तब वह रुकी। कार सवार मौके से भाग निकले।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि आगरा से फिरोजाबाद की ओर एक वैन्यू कार करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से निकल रही थी। वहीं, मीरा चौराहे से एक बाइक पर सवार दो युवक जैन मंदिर की ओर जा रहे थे। तभी थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहागनगर चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने उत्तर क्षेत्र में सड़क किनारे चल रहे अंडे की ठेल वाले को टक्कर मार दी। 
 

इससे ठेल संचालक करीब 20 मीटर दूर जा गिरा। उसकी ठेल चकनाचूर हो गई। वहीं, इसके बाद कार सवारों ने आगे चल रहे बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक सवार थाना लाइनपार के गांव गुदाऊं निवासी संदीप और निक्की गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
विज्ञापन

हादसे के दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। इधर कार भी अनियंत्रित होकर हाईवे की रेलिंग से जा टकराई। इसके बाद कार सवार मौके से भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां निक्की (22) की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। 
 

घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि कार के नंबर के आधार पर स्वामी की जानकारी की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही अंडे की ठेल वाला भी गंभीर रूप से घायल है। जिसका प्राइवेट ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है।
 

फैक्टरी से घर जा रहे थे बाइक सवार

थाना प्रभारी दक्षिण योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवक नगला भाऊ क्षेत्र की एक फैक्टरी में करते हैं। रविवार रात करीब दस बजे काम खत्म कर बाइक से दोनों घर जा रहे थे। घर पहुंचने से पहले ही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी। वहीं कार नंबर से जानकारी हुई कि कार हिमांयुपुर निवासी हर्ष यादव के नाम पंजीकृत है। मामले की जांच की जा रही है।
 

थाना दक्षिण क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने अंडे की ठेल के बाद बाइक सवारों में टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। उनका उपचार जारी है। कार को पुलिस ने थाने भेजा है। नंबर के आधार पर मालिक की जानकारी की जा रही है। मामले में जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी। -रविशंकर प्रसाद, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed