फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   One killed, two injured in head-on collision between bikes

Firozabad News: बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

Fri, 23 May 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 23 May 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in head-on collision between bikes
सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरिहा (फिरोजाबाद)। थाना फरिहा क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भंडारे से लौट रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।
गांव हिम्मतपुर गांव निवासी रघुनाथ सिंह (45) राजगीर का काम करता था। वह बृहस्पतिवार शाम को गांव के ही भूपेंद्र के साथ बाइक से इटारी में भंडारा खाने गया था। भंडारे से वे दोनों रात में 8 बजे लौट रहे थे। पिपरिया के पास पहुंचे थे कि उनकी बाइक में एक अन्य बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में रघुनाथ की मौत हो गई। जबकि भूपेंद्र समेत दो लोग घायल हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि दो बाइक में भिड़ंत हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। दो घायल हैं।
विज्ञापन



हाईवे पर हादसे में घायल हुए युवक ने दम तोड़ा

शिकोहाबाद। नगला किला निवासी अमन कुमार 16 मई को अपने घर मोहनीपुर की तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया था। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया था। इसके बाद आगरा उपचार कराया गया। आगरा में उपचार के दौरान घायल युवक ने बीते बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। मृतक के पिता भगवान सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



एटा रोड पर हुए सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की मौत
टूंडला। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव श्रीनगर में बृहस्पतिवार शाम चार बजे करीब कैंटर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया था। हादसे में दोनों युवक गंभीर घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें आगरा ले गए थे। उपचार के दौरान देररात्रि 16 वर्षीय अतुल कुमार निवासी गांव अरैला थाना खंदौली, आगरा की मौत हो गई।

वहीं बाइक पर सवार दूसरे युवक 16 नितिन उर्फ मोंटी निवासी खेरिया थाना नारखी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष पारूल मिश्र ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed